loader

Capricorn

Sign And Symbols

  • Zodiac Symbol         –    Mountain sea-goat
  • Duration                    –    December 21 – January 20
  • Constellation            –    Capricornus
  • Zodiac Element       –    Earth
  • Zodiac Quality         –    Cardinal
  • Sign Ruler                –    Saturn
  • Detriment                –    Moon
  • Exaltation                –    Mars
  • Fall                            –    Jupiter, Neptune

भौतिक लक्षण :दुबला-पतला शरीर, उम्र के साथ स्वास्थ्य सुघरता है, बडे़ दांत, बड़ा मुख, नाक विशिष्ट रहती है। बाल काले और मोटे हैं, चेहरा पतला और अंड़ाकार, कुबड़ी कमर, घुटनों पर मस्सा या निशान, मगरमच्छ के समान जबड़े लघु मस्तक, दाढ़ी में बाल कम रहते हैं।

अन्य गुण :मितव्ययी, विचारशील, उत्तम विवेक शक्ति, सत्ताप्रेमी, आत्मनिर्भर, बुद्धिजीवी।
किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलने तक निराश ही रहते है। सांसारिक कार्यों में तथ्यों और आंकड़ों का प्रयोग करते हैं। ईमानदार और निष्कपट होते हैं। शक्ति के आगे अडिग रहते है परंतु सज्जनता और मित्रता के सामने नतमस्तक हो जाते हैं। संगठन क्षमता उत्तम होती है। कठिनाई में भी किसी से सहायता के लिए नहीं कहते हैं। वाकशक्ति में बाधाएं रहती है उच्च और सामाजिक पदो के लिए उपयुक्त होते हैं। तकनीकी और वित्तीय कार्यों में सफल होते हैं। नवागंतुकों के साथ मित्रता में शिथिल रहते है। पर पुराने मित्रों से अच्छे संबंध होते हैं।
प्रेम प्रसंग में रूचि कम होती हे। पर परविार और प्रियजनों की उत्तम देखभाल करते हैं। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से बातचीत में शिथिल और अति सावधान रहते हैं। स्वयं से वरिष्ठ आयु के विपरीत लिंग व्यक्तियों से संबंध स्थापित करते हैं।

संभाव्य रोग : घुटनों में चोट, त्वचा रोग, खरोंच, हड्डी टूटना, गठिया, पित्ती आदि । बाल्यावस्था में अग्नि, हथियार या लोहे से चोट की आशंका रहती है।
33 से 49 वर्ष की आयु में जीवन आनन्दमय रहता है। 50.51 वर्ष में स्वास्थ्य कष्ट होता है।

अशुभ वर्ष : 5, 13, 27, 36, 57, 62 और 67
जलीय स्थान, बहुत मात्रा में पानी वाले स्थान, नदी के किनारे, पृष्ठोदय राशि, स्त्री राशि, नीचले अंगों में कमजोरी बलवान होते है।

जनवरी से मार्च के मध्य का समय बेहतरीन व्यतीत होगा। इस अवधि में बृहस्पति आपकी राशि से एकादश भाव में चलेगा और राहू सप्तम स्थान में। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होंगे। रूके हुए या फंसे हुए धन के मिलने की भी संभावना है। अगर किसी महत्वाकांक्षी योजना के लिए बैंक, किसी वित्त संस्थान या सरकार से लोन लेने का प्रयत्न कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। जो लोग परीक्षा, प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं, उन्हें आशातीत सफलता प्राप्त होगी। अगर कोई मामला कोर्ट – कचहरी में चल रहा है और उसका फैसला आने को है तो यह फैसला आपके पक्ष में रहेगा। विरोधी चाहकर भी अपने मंसूबों में असफल ही रहेंगे।

अप्रैल का महीना थोड़ा कमजोर है। बृहस्पति 29 मार्च को द्वादश भाव में आ चुका है और राहू 23 मार्च को मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में संक्रमण कर चुका है। व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी। कार्यों के बनने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। धन संबंधी मामलों विशेषकर पूंजी निवेश पर बिना सोचे-समझे अमल नहीं करना चाहिए। प्रोफेशनल स्तर पर सीनियर्स या कलीग्स के साथ मतभेद भी उभर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय कमजोर है। स्वयं या किसी परिजन का स्वास्थ्य भी गफलत में डाल सकता है। सोच-विचार कर ही महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए।

मई से अक्टूबर का समय काफी अच्छा रहेगा। बृहस्पति 23 अप्रैल को वक्रगति से पुनः वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है। वर्तमान नौकरी, व्यवसाय में सुखद स्थितियां निर्मित होंगी। यदि रोजी-रोजगार के लिए प्रयत्नशील हैं तो उसमें मनमाफिक सफलता मिलने के अवसर भी बने हुए हैं। जो लोग सामाजिक या राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें भी इस दौरान कोई विशेष लाभ हो सकता है। भूमि, बंगला, फ्लैट या वाहन खरीदने का योग चल रहा है। मई – जून – जुलाई में गोचर के हिसाब से सूर्य और मंगल की स्थिति ठीक रहेगी, जिसके फलस्वरूप ब्यूटीफुल एन्वायरमेंट देखने को मिलेगा जहां आप अपने प्रोजेक्टस या प्लानिंग को आसानी से अमल में ला सकते हैं। अगर आप आयात-निर्यात से संबंध रखते हैं या विदेश में कुछ करना चाहते हैं तो उन सब कार्यों के लिए भी ये सब महीने बहुत शुभ हैं। इस दौरान छोटी-बड़ी कई यात्राएं होंगी जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है। इस पूरे समय के दौरान ना केवल उत्साह से भरे रहेंगे बल्कि आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी।

नवम्बर – दिसम्बर के महीने थोड़े नरम हैं। बृहस्पति 5 नवम्बर को द्वादश भाव में आकर शनि और केतु के साथ युति बनाएगा। इस दौरान किसी बने बनाये कार्य में भी व्यवधान आ सकते हैं या जिस कार्य के शुरू करने के आसार बने हुए थे वो मामला एकदम खटाई में पड़ सकता है। इस दौरान आप अपने लोगों के षड़यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं, इसका भी ध्यान रखें। व्यय की अधिकता बनी रहेगी और फंड्स अरेन्ज करने में तात्कालिक रूप से दिक्कत आ सकती है। इस दौरान परिवार के किसी बुजुर्ग या शिशु के स्वास्थ्य को लेकर भी पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। ऐसी यात्रा में शरीक नहीं होना चाहिए, जिसके बारे में आप पूरी तरह से आश्वस्त न हों।

परिवारः

परिवार की दृष्टि से यह वर्ष बहुत अच्छा है। पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और परिजनों में प्रेम-सद्भाव भी देखने को मिलेगा। जनवरी से मार्च या फिर मई से सितम्बर के मध्य परिवार में कोई मंगल कार्य जैसे – विवाह या शिशु जन्म हो सकता है। परिजनों के साथ रमणीक और धार्मिक स्थलों की यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर पारिवारिक समय आनंदमय व्यतीत होगा।

धन सम्पत्तिः

इस वर्ष बृहस्पति की स्थिति लगभग साल भर ही अच्छी है, जिसके फलस्वरूप आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा और धन का कोई नया स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। जो लोग स्वरोजगार या देश-विदेश से बिजनेस में संलग्न हैं, उनके लिए यह वर्ष विशेष रूप से अच्छा है। जमीन-जायदाद, फ्लैट या वाहन आदि में इंवेस्टमेंट का योग भी बन रहा है।

कार्यक्षेत्रः

इस वर्ष आपको बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप उनका लाभ उठायेंगे तो बल्ले-बल्ले हो जायेगी। वर्तमान नौकरी, व्यवसाय में न केवल आपकी कार्यप्रणाली की तारीफ होगी बल्कि आपको कोई नयी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जो लोग परीक्षा, प्रतियोगिता या साक्षात्कार के माध्यम से रोजी-रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें निराश नहीं होना पड़ेगा। अगर विदेश में रोजगार ढूंढ रहे हैं तो इस दिशा में भी आपको सफलता मिलेगी।

सेहतः

सेहत की दृष्टि से कुल मिलाकर यह वर्ष काफी अच्छा है। ध्यान रखें कि सेहत को बाजार से खरीदा नहीं जा सकता। इसके लिए संकल्पवान होकर यम, नियम और अनुशासन में रहते हुए योग, जिम या जो भी एक्सरसाइज आपको भली लगे उसके लिए समर्पित भाव से समय निकालना चाहिए। अप्रैल, नवम्बर, दिसम्बर के महीने स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोर हैं। इन दिनों स्वयं व परिजनों के स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

ज्योतिषीय उपायः

10 मुखी, 12 मुखी और 14 मुखी रूद्राक्ष जीवन पर्यन्त पहन सकते हैं। यदि इस वर्ष धारण करेंगे तो विशेष लाभ होगा। आपकी राशि के रत्न – हीरा, पन्ना और नीलम हैं। इन्हें सेफली धारण किया जा सकता है।

क्या करेंः

यह वर्ष विशेष रूप से अच्छा है। वर्ष पर्यन्त भाग्य का सहयोग बना रहेगा। यदि अपने प्रयत्नों में पैनापन लाएंगे तो लाभ को कई गुना किया जा सकता है।

क्या न करेंः

अप्रैल, नवम्बर, दिसम्बर के महीनों में जोखिम उठाने से हानि हो सकती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशिफल 2020 के अनुसार मकर राशि के जातकों को इस साल हर क्षेत्र में बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। संभव है कि आपके द्वारा लिया गया कोई निर्णय आपके करीबियों और मित्रों को ना पसंद आये लेकिन इसके वाबजूद भी ये आपकी जिंदगी के कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक साबित होगा। इस दौरान परोपकारी कार्यों के प्रति आपका रुझान होगा और लोगों की मदद के लिए सामने आएंगे। मानसिक तनाव और बैचनी का शिकार हो सकते हैं, ऐसी स्थिति में धैर्य से काम लें और अपना संयम बनाएं रखें। धन निवेश के मामलों में सोच विचारकर ही फैसले लें।

साल 2020 में शनि का मकर राशि में गोचर होने से आपको कुछ विशेष मामलों में बेहद लाभ मिल सकता है। खासतौर से बिजनेस में सफलता मिलेगी, पराक्रम में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इसी साल 30 मार्च को बृहस्पति का मकर राशि में गोचर होने से, ये आपके प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन, व्यापार, शिक्षा और मान सम्मान में वृद्धि करेगा। इसके बाद 14 मई को बृहस्पति वक्री होकर 30 जून को पुनः धनु राशि के बारहवें भाव में स्थापित होगा। इसके फलस्वरूप आपके खर्चों में अनायास ही वृद्धि हो सकती है। इस दौरान अपने स्वस्थ्य का विशेष ध्यान रखें। गौरतलब है की 13 सितंबर को बृहस्पति मार्गी होकर 20 नवंबर को फिर से मकर राशि में स्थापित होंगें। ये समय आपके लिए हर प्रकार से अनुकूल रहेगा। सितंबर के मध्य में राहु आपके छठें भाव में विराजमान होगा। इस दौरान आपके शत्रु पराजित होंगें और पुनः राहु का पांचवें भाव में गोचर करने से ये आपको शिक्षा और संतान सुख की दिशा में परेशानियां दे सकता है। इस साल विदेश यात्रा पर जाना संभव हो सकता है।

करियर

मकर राशिफल साल 2020 के अनुसार, इस साल आप अपने काम-काज को लेकर ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। इतना ही नहीं इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। करियर को लेकर इस साल ख़ासा परेशान रह सकते हैं। इस दौरान शनि की साढ़ेसाती आपके ऊपर शुरू होगी। फलस्वरूप पिछले साल के मुकाबले इस साल कोई भी काम करने के लिए काफी मेहनत लग सकती है, लेकिन इसके बाबजूद भी अच्छे परिणाम मिलने के आसार कम है। पूरे साल आर्थिक तंगी, चिंता का मुख्य कारण बनी रहेगी। हालांकि आपको कार्य के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। इस साल के अंत में कड़ी मेहनत के बाद कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। एक बात और ध्यान रखने की जरूरत है कि घरवालों के साथ बात करते समय शांतिपूर्ण रवैया अपनाएं। वहीं आपके उग्र स्वभाव से आपके जीवनसाथी एवं परिवार के दूसरे लोगों के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है।

आर्थिक स्थिति

साल 2020 मकर राशि के जातकों के लिए काफी उथल-पुथल भरा रह सकता है। इस साल आर्थिक जीवन मे स्थिरता का अभाव होगा। इसके अलावा आपकी रुचि आध्यात्मिक एवं समाज कल्याण कार्यों के प्रति हो सकती है। व्यर्थ चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। जमीन जायदाद के मामलों में मार्च के महीने में लाभ प्राप्त हो सकता है। लिहाजा परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। अप्रैल के मध्य में आय में बढ़ोतरी हो सकती है, इस कारण आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है। इस दौरान कई रुके हुए कार्य पूर्ण होने का भी योग बन रहा है।

परिवार एवं प्रेम सम्बंध

साल 2020 मकर राशिफल के अनुसार, पारिवारिक दृष्टिकोण से ये साल आपके लिए निराशाजनक साबित हो सकता है। इस दौरान परिवार वालों के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न होने से मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। हालाँकि मई माह में परिवार में खुशियों का आगमन होगा और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक़्त बीतेगा। अगर आप अपनी परेशानी की वजह से पीछे हटे तो परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल में कमी आएगी। इस साल परिवार में किसी खास उत्सव की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। इस दौरान हर समस्या में आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाना हो सकता है। वहीं आपका रिश्ता अपने भाई-बहन के साथ अच्छा बना रहेगा। समाज में मान सम्मान और रुतबे में बढ़ोत्तरी होगी

शिक्षा

साल 2020 मकर राशि के जातकों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में ख़ासा निराशाजनक साबित हो सकता है। आपको इस क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी, सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अथक परिश्रम करनी होगी। हालांकि साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी साबित होगी, लेकिन धीरे-धीरे आपके जीवन में काफी परेशानियाँ आ सकती हैं। किसी महिला से संभल कर दोस्ती करें वरना वह किसी मुसीबत का कारण बन सकती है। साथ ही महिला दोस्त की वजह से व्यर्थ के ख़र्चे बढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं इसकी वजह से पढ़ाई में ठीक से मन नहीं लगेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े छात्रों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। भविष्य में धन से सम्बंधित कोई समस्या न आए इसलिए अभी से धन का सही उपयोग करें। इस वर्ष आपको आपके हर निर्णय पर परिवार से भी पूर्ण मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य

साल 2020 मकर राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ परेशानी भरा रह सकता है। साल की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी, स्वास्थ्य को लेकर कुछ दबाव महसूस करेंगे। इस दौरान आपकी राशि में शनि की साढ़ेसाती होने की वजह से थकान और बैचनी का अनुभव होगा। इसके कारण घुटन भी महसूस होगी जो बाद में और बढ़ सकती है। हालांकि आपके लिए अप्रैल माह अतिउत्तम रहेगा। इस दौरान किसी प्रकार की त्वचा संबंधी परेशानी नहीं आएगी। इस साल का अंत आपके लिए कष्टकारी बीत सकता है, इस दौरान किसी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। बहरहाल अपने खान-पान व आराम का विशेष ध्यान रखें।

उपाय

साल 2020 में आने वाली परेशानियों से खुद को बचाने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं:

आर्थिक मामलों में सुधार के लिए बेहतर होगा की व्यर्थ खर्चे ना करें।

किसी भी कार्य को अधूरा ना छोड़े।

जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय माता-पिता से पूछकर ही लें।

नियमित रूप से दुर्गाशप्तशती का पाठ जरूर करें।

गाय को आटा और मिश्री खिलाएं।

अपने साथ किसी हरे रंग का फूल या कपड़ा रखें।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। गणेशवाणी ज्योतिष संस्थान आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।