- Zodiac Symbol – Lion
- Duration – July 22 – August 23
- Constellation – Constellation of Leo
- Zodiac Element – Fire
- Zodiac Quality – Fixed
- Sign ruler – Sun
- Detriment – Saturn (ancient), Uranus (modern)
- Exaltation – Pluto
- Fall – Mercury
भौतिक लक्षण : अच्छा कद, चैड़े कंधे सुदृढ़ शरीर, प्रभावशाली व्यक्तित्च अंडाकार चेहरा, शरीर का ऊपरी भाग सुडौल, पतली कमर, नीली या पीली आंखे।
अन्य गुण : प्रभुत्वशाली, मुखर, ताकतवर, प्रशासन में सक्ष्म। स्पष्टवादी, दयालु क्षमाशील, महत्वाकांक्षी, संकल्पशील । पठन-पाठन के शौकीन होते हैं। आय सीमित होने पर भी शान से जीते हैं लोगों मंे आत्मविश्वास जागृत करने मे निपुण होते हैं।
चाटुकारी से अप्रसन्न होते हैं। मुख्य गुण हैं इनका शांत स्वभाव। पूर्व दिशा की यात्रा और पूर्व दिशा की ओर मुख करके कार्य करना लाभकरी रहता हैं आत्मविश्वास और वस्तुओं का संग्रह इनकी सफलता के मूलाधार हैं। आत्मविश्वास और धैर्य के बल पर कठिन कार्य में भी सफल होते हैं। अवसर का लाभ उठाने से नहीं चूकते हैं। नाटक, कविता और कलाओं में रूचि होती हैं राजा और परिवार के प्रति वफादार रहते है। सट्टेबाजी में रूचि होती हैं सरकारी नौकरी, पुलिस और सेना में सफल रहते हैं। किसी एक क्षेत्र में महारत हासिल करते हे। व्यक्तित्व आकर्षक होता हैं। विपरीत लिंग के व्यक्ति आकर्षित होते हैं। काम-वासना का आधिक्य रहता है, मांसाहारी भोजन पंसद करते हैं। दूरस्थ स्थान, पर्वतादि में घूमने के शौकीन होते हैं, ढंडे स्थानों से बचाव करत हैं।
संभावित रोग: : शोथ, लू लगना, मिर्गी, ज्वर, तानिका शोथ हृदय रोग आदि ।
19 से 36 वर्ष की आयु का समय उत्तम होता है। 37 से 42 वर्ष कष्ट प्रद होते हैं। 46 से 62 वर्ष के समय में स्वास्थ्य समस्याएं, परेशनियां, मुकदमे रहते हैं। 21, 28 और 35 वें वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं। 66 वें वर्ष में दुर्घटना की संभावना होती है। 5, 13, 28 और 48 वें वर्ष अशुभ होते हैं। घने वानों के स्थान, पर्वत, टीले, किले, दिनलबली, शीर्षोदय, निवास-गुफाएं, लम्बे गाल, चैड़ा चेहरा क्रूर राशि, पुरूष राशि दिनबली होती है।
जनवरी और मार्च:- के मध्य आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। बृहस्पति आपकी राशि चतुर्थ भाव में रहेगा और राहू द्वादश स्थान में विचरण करेगा। अन्य ग्रहों की स्थिति कुंडली से अच्छी है। रोजमर्रा के कार्यों को सम्पन्न करने मे ंतो अधिक परेशानी नहीं होगी और अगर शाॅर्ट टर्म योजनाएं बनाकर कार्य करेंगे तो उसमें भी आपको सहूलियत प्राप्त होगी। लेकिन बृहत योजनाओं को अमल में लाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान नौकरी, व्यवसाय में भी दिक्कतें पेश आ सकती हैं। धन संबंधी मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इमोशनल इस्यूज भी बीच-बीच में तनाव पैदा कर सकते हैं, धैर्य से काम लें।
अप्रैल का महीना:- विशेष रूप से अच्छा रहेगा। 29 मार्च को बृहस्पति आपकी राशि से पंचम स्थान में आ गया है लेकिन वो महीने के उत्तरार्ध में पुनः वृश्चिक राशि में आ जायेगा। 23 मार्च को राहू एकादश और केतु पंचम भाव में प्रवेश कर गये हैं और वहां डेढ़ वर्ष रहेंगे। यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। अप्रेल में रूके कार्य बनेंगे। यदि परीक्षा, प्रतियोगिता या नौकरी, व्यवसाय के लिए प्रयत्नशील हैं तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी एवं परिवार में कोई मंगल कार्य भी सम्पन्न हो सकता है।
मई से अक्टूबर:- तक का समय कुल मिलाकर आपके पक्ष में रहेगा। हालांकि इस दौरान बृहस्पति की स्थिति राशि से चतुर्थ भाव में बहुत अच्छी नहीं है लेकिन राहू की उपस्थिति एकादश में और शनि की पंचम में सराहनीय है।
मई – जून – जुलाई:- के महीने विशेष रूप से अच्छे रहेंगे। यदि इस दौरान किसी प्लान या प्रोजेक्ट पर कार्य करेंगे तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आपके उत्साह में वृद्धि होगी और बड़े मनोयोग से कार्यों को सम्पन्न करने में मन भी रमेगा। वर्तमान नौकरी, व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। अगर रोजगार की तलाश में हैं तो इस दिशा में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक वातावरण भी उत्साहवर्धक बना रहेगा। धन की दृष्टि से यह समय काफी माकूल सिद्ध होगा।
अगस्त – सितम्बर:- के महीने थोड़े कमजोर रहेंगे। कार्यों के बनने में विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। किसी बात या स्थिति को लेकर परिजनों में मनमुटाव भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा किसी परिजन का स्वास्थ्य भी चिन्ता का विषय हो सकता है।
नवम्बर – दिसम्बर:- के महीने अत्यन्त शुभदायी रहेंगे। बृहस्पति 5 नवम्बर को धनु राशि में प्रवेश कर जायेगा जहां यह शनि और केतु के साथ युति भी बनाएगा। अगर क्रिएटिव कार्यों से जुड़े हैं तो आप अपनी टेलैन्ट के बल पर अपना सिक्का जमाने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। किसी दीर्घ कालीन योजना पर विचार कर रहे हैं तो उसे भी अमल में लाया जा सकता है। लम्बे समय से चलता हुआ प्रेम संबंध विवाह में परिणित हो सकता है। अगर विवाह की दहलीज पर खड़े हैं तो विवाह होने का योग भी बन रहा है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से सुख प्राप्त होगा। यदि विदेश में नौकरी, व्यवसाय या शिक्षा के लिए जाने के इच्छुक हैं तो इस दिशा में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी और आय का कोई नया स्रोत भी प्राप्त हो सकता है।
परिवारः पारिवारिक दृष्टि से कुल मिलाकर समय काफी अच्छा है। बच्चों का प्रदर्शन अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य भी सम्पन्न हो सकता है। मई – जून – जुलाई के महीने थोड़े नेगेटिव हैं। इन दिनों में परिजनों के मध्य मतभेद ऊभर सकते हैं और किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता भी व्याप्त हो सकती है।
धन:- सम्पत्तिःइस वर्ष आपको आय में वृद्धि करने के काफी सुवसर प्राप्त होंगे। यदि अपनी योजनाओं को ठीक से व्यवहार में ला सकेंगे तो निसंदेह आपको लाभ होगा। जमीन-जायदाद, वाहन आदि खरीदने का योग भी बना हुआ है। अप्रेल, नवम्बर – दिसम्बर के महीने विशेष रूप से शुभ हैं। फरवरी और जुलाई के महीने नेगेटिव हैं अतः समय को साथ में लेकर चलेंगे तो स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगे।
कार्यक्षेत्रः कार्यक्षेत्र की दृष्टि से यह वर्ष विशेष रूप से अच्छा है। जो लोग लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेमा, फैशन या खेल जगत से जुड़े हुए हैं वे अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ने में सफलत रहेंगे। वर्तमान पदभार में वृद्धि भी हो सकती है और कोई नया पदभार भी प्राप्त हो सकता है। स्वयं की सूझबूझ से लिए गये निर्णय दूरगामी परिणाम देने वाले सिद्ध होंगे।
सेहतः सेहत के लिहाज से यह वर्ष काफी अच्छा है। जो लोग क्रोनिक पेशैन्ट हैं उन्हें भी काफी राहत प्राप्त होगी। सेहत के लिए हमारा मानना है कि अधिकतर सेहत गिफ्ट में मिलती है लेकिन गिफ्ट का सम्मान भी करना चाहिए यानि अपने आचार-विचार, खान-पान, योग-व्यायाम, साधना से बचना नहीं चाहिए बल्कि लम्बी उम्र के लिए इनका पालन भी करना चाहिए। सेहत की दृष्टि से मार्च, मई और अगस्त के महीने नाजुक हैं अतः इन दिनों में अपने तथा परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
ज्योतिषीय उपायः आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। अगर सूर्य नमस्कार और सूर्य को जल देने का नियम बना लें तो ये जीवन भर का उपाय हो सकता है। 11 मुखी और 13 मुखी रूद्राक्ष पहनना आपके लिए विशेष हितकर रहेगा। राशि की दृष्टि से पुखराज, माणिक और मूंगा बेझिझक धारण कर सकते हैं।
क्या करेंः आपका आत्मबल उच्च कोटि का है। अगर आप आत्मबल के साथ युक्ति और प्रत्येक सिचूएशन को साध सकें तो जीवन बहुत सहज हो सकता है।
क्या न करेंः अहम आपकी समस्या है। इसे सबसे बेहतर आप समझते हैं। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
सिंह राशिफल 2020 के मुताबिक़ यह साल सिंह राशि के लोगों के लिए मिला जुला रहेगा। इस साल सिंह राशि के जातकों को कुछ ऐसे सबक मिलेंगे जो जिंदगी भर उनके काम आएंगे। ये साल आपके लिए कुछ नए और अच्छे अवसर भी लेकर आएगा जिन्हें आप अपनी ओर मोड़ने में सक्षम होंगे। आपके सितारे इस साल आपके पक्ष में हैं इसलिए आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। राहु इस वर्ष की शुरुआत में आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे जोकि सितंबर के मध्य में आपके दशम भाव यानि वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शनि आपके छठे भाव में अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति देव भी 30 मार्च को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और वक्री होकर पुनः 30 जून को पांचवे भाव में धनु राशि में आ जाएंगे। वहीं साल के अंतिम महीनों में बृहस्पति पुनः आपके छठे भाव में प्रवेश कर जाएंगे।
राशिफल 2020 के अनुसार इस साल सिंह राशि वाले छोटी दूरी की लाभपूर्ण यात्राएं करेंगे। वर्ष के आरंभ में आप तीर्थाटन भी कर सकते हैं। वहीं कुछ यात्राएं समाज सेवा को लेकर भी करनी पड़ सकती हैं। बृहस्पति और शनि के संयुक्त प्रभाव के चलते अप्रैल से जुलाई के बीच और नवंबर मध्य के बाद आप विदेश यात्रा कर सकते हैं क्योंकि इस वक्त विदेश यात्रा का अच्छा योग बना हुआ है। वो काम जिनको लेकर आप लंबे अरसे से परेशान थे वो इस साल सुलझ जाएंगे और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इस साल आप कलात्मक कामों में भी हाथ आजमा सकते हैं। इस साल आप प्रॉपर्टी लेने की योजना बना सकते हैं जिसके लिए जनवरी से मार्च और मई के मध्य में आप लोन ले सकते हैं। ये साल सिंह राशि वालों के लिए मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि इस वर्ष आप अपने क्षेत्र में स्थापित होने की उम्मीद कर सकते हैं। तो 2020 में अच्छे अवसर को लपकने के लिए तैयार रहिए।
कार्यक्षेत्र
साल 2020 सिंह राशि के जातकों के करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहने की संभावना है। इस साल आपका ध्यान केंद्रित रहेंगा जिससे आपका प्रदर्शन हर क्षेत्र में बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप कोशिश करेंगे तो पारिवारिक और पेशेवर जीवन के बीच आप सामंजस्य बिठा पाएंगे जो आपके लिए बहुत जरुरी है। इस साल की शुरुआत में ही शनि आपके छठे घर में प्रवेश कर जाएंगे और वर्ष पर्यंत इसी भाव में रहेंगे, इस गोचर के चलते नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपके उच्च पदस्थ अधिकारियों से इस दौरान आपको सराहना भी मिल सकती है। कार्य में पदोन्नति के साथ सिंह राशि के कुछ जातकों के ट्रांसफर होने की भी संभावना है जोकि आपके मनमाफिक होगा और इससे आपको ख़ुशी मिलेगी।
राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि वालों को मई से सितंबर के बीच कार्यक्षेत्र में छोटी-मोती समस्याएं आ सकती हैं लेकिन उसके बाद स्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस साल नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। इस साल आप कार्यस्थल पर मिले हर मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। ख्याल रखें कि आपके काम में त्रुटि न हो क्योंकि इस साल कार्यस्थल पर आपको परखा भी जा सकता है। इस साल अपने सीनियर कर्मचारियों के साथ बहस करने से बचें ऐसी स्थिति में आपको नुकसान हो सकता है। जुलाई से दिसंबर तक समय आपके लिए बेहतरीन रहेगा।
सिंह राशि के करियर राशिफल 2020 के अनुसार, व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह साल शुभ फलदायी रहने वाला है। इस साल अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहें हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद रह सकता है बशर्ते काम शुरू करने से पहले आप संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से सलाह ले लें। इस साल आप केवल धन ही नहीं कमाएंगे बल्कि कार्यक्षेत्र में भी सफलता हासिल करेंगे। करियर के लिहाज से ये साल सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
आर्थिक स्थिति
आर्थिक राशिफल 2020 के अनुसार, कई उतार-चढ़ावों के बावजूद भी ये साल सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस साल आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके ग्रहों की स्थिति ऐसी बनी हुई है कि आपका खर्चा भी खूब होगा। इसलिए आर्थिक मामलों में सोच समझकर चलें। कई बार आपको ऐसा भी महसूस हो सकता है कि बेवजह आपका धन खत्म हो रहा है, अगर आप धन को बेवजह खर्च होने से बचाना चाहते हैं तो अच्छी बजट योजना बनाएं। वर्ष की शुरुआत से मार्च तक और फिर जुलाई से नवंबर के बीच आपके पास धन का अच्छा स्रोत रहेगा। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना भी बन रही है। सितंबर तक राहु की 11वें भाव में स्थिति आपको धन अर्जन करने के कई मौके देगी बस आपको अवसरों को पहचानना है। साल 2020 में आर्थिक मामलों को लेकर सिंह राशि वालों को ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस साल उनको धन कहीं न कहीं से प्राप्त हो ही जाएगा बस उन्हें इतना ध्यान देना है कि इस धन को सही तरीके से खर्चें।
पारिवारिक जीवन
राशिफल 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए ये साल थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। हालांकि साल की शुरुआत अच्छे रहने की संभावना है और घर में किसी नए सदस्य की ऐंट्री भी हो सकती है। इस साल आपको अपने भाई-बहनों का हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। समाज में आपका और आपके परिवार का रुतबा इस साल बढ़ेगा। इस साल अपने परिवार की जरूरतों को देखते हुए ही आपको कार्य करने की सलाह दी जाती है नहीं तो परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं जिससे आप परेशान हो सकते हैं। इस साल कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। यदि आप परिवार को एकजुट रखना चाहते हैं तो इस साल आपको कुछ समझौते करने की जरुरत है। साल के बीच में पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इस साल आपको पारिवारिक जीवन में मिलाजुला परिणाम मिलेगा। अप्रैल से जुलाई के बीच बृहस्पति और शनि की छठे घर में स्थिति आपको प्रबल बनाएगी जिससे आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे।
प्रेम जीवन
प्रेम राशिफल 2020 के मुताबिक़ ये साल आपके लिए कई परिवर्तन लेकर आने वाला है। सिंह राशि के कुछ जातकों को इस साल उनका जीवन साथी मिल सकता है वहीं रिश्ता टूटने से दुखी कुछ लोगों को इस साल नया साथी मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आप एक से ज्यादा प्रेम संबंधो में पड़कर अपने जीवन में अशांति ले आएं। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये साल प्रेम संबंधो को लेकर मिलाजुला ही रहने वाला है। इस साल आप अपने प्रेम जीवन से संतुष्ट नहीं रहेंगे। अगर आप प्रेम जीवन में खुद को ज्यादा अहमियत देने की कोशिश करेंगे तो आपके हाथ सिर्फ नाकामी लगेगी। इसलिए प्रेम संबंधो को लेकर उतावलापन न दिखाएं। वर्ष के अंत में आपके जीवन में परिवर्तन आएगा और आप अपने प्रेमी के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताएंगे। इस दौरान हंसी और गम के मौके भी आएँगे लेकिन ये वक्त प्यार में डूबने का होगा। जनवरी से लेकर मार्च और जुलाई से नवंबर तक का समय प्रेम जीवन के लिए अनुकूल है। इस दौरान कुछ प्रेमी जोड़े शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।
शिक्षा
भविष्य कथन 2020 के अनुसार ये साल सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए शुभ फलदायक रहने वाला है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने वाले सिंह राशि के लोगों को भी इस साल सफलता मिलने की संभावना है। साल की शुरुआत से मार्च के अंत तक आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मार्च से जून के अंत तक शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। वो लोग जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं इस दौरान जा सकते हैं। जुलाई से नवंबर के अंत तक शिक्षा के लिए पुनः अच्छा समय रहेगा और इस दौरान आप नई उपलब्धियां भी प्राप्त कर पाएंगे।
राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के वो लोग जो विधि तथा कानून (लॉ), इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, सोशल सर्विस, कंपनी सेक्रेट्री और सेवा प्रदाता क्षेत्र की पढाई कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष सफलता मिलेगी। ये साल शिक्षा के लिहाज से सिंह राशि के जातकों के लिए स्वर्णिम वर्ष रहेगा।
स्वास्थ्य भविष्यफल 2020 के मुताबिक़ सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस साल बहुत अच्छा रहने वाला है। वर्ष के आरंभ में आप अच्छी जीवन शैली निर्वाह करेंगे आप अच्छा भोजन लेंगे और साथ ही व्यायाम भी करेंगे जिससे आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि अप्रैल से जुलाई के मध्य तक आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि इस समय अष्टम भाव के स्वामी बृहस्पति आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे जोकि रोगों का भाव है इस दौरान आपको कोई ऐसा रोग लग सकता है जो लंबे समय तक चल सकता है। इस समय में वसा युक्त खाना खाने से बचें नहीं तो मोटापे और डायबटीज की समस्या भी आपको हो सकती है। नवंबर मध्य तक आपके स्वास्थ्य में सुधार होने के आसार हैं और पुरानी बीमारियां भी दूर होने की संभावना है। हालांकि नवंबर के बाद से वर्ष के अंत तक स्वास्थ्य के प्रतिकूल रहने की संभावना है।
स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के जातकों को इस साल शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर खुद को पक्का रखना होगा क्योंकि इस साल आपके स्वास्थ्य की परीक्षा हो सकती है। अत्यधिक तनाव से इस साल बचने की कोशिश करें। इस साल आपके ऊपर काम का बोझ भी होगा जिससे स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है ऐसे में काम के बीच अपने लिए भी वक्त निकालें और आराम करें।
वर्ष 2020 में किये जाने वाला विशेष ज्योतिषीय उपाय:
इस साल अगर आप समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होना चाहते हैं तो पूरे साल आपको निम्नलिखित उपाय करने चाहिए: रोज सूर्योदय से पहले उठें और नग्न आँखों से उगते हुए सूरज के रक्तिम वर्ण के दर्शन करें।
इसके बाद नहाकर तांबे के पात्र में लाल रंग के फूल और लाल कुमकुम मिलाकर जल से सूरज को अर्घ्य दें
आदित्य हृदय स्त्रोत का पूर्ण रूप से पाठ करें।
उम्मीद है ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। वर्ष 2020 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।