loader

Pisces

Sign And Symbols

  • Zodiac Symbol          –    Fish
  • Duration                    –    February 18 – March 20 (2018)
  • Constellation            –    Pisces
  • Zodiac Element       –    Water
  • Zodiac Quality         –    Mutable
  • Sign Ruler                –    Jupiter (ancient), Neptune (modern)
  • Detriment                 –    Mercury, Ceres
  • Exaltation                 –    Venus, Earth
  • Fall                             –    Ceres

भौतिक लक्षण : नाटा और मोटा शरीर, हाथ-पांव काफी छोटे होते हैं। केश मुलायम, गोरा रंग, चेहरा कांतियुक्त होता है। सुंदर और आकर्षक, आखें बड़ी-बड़ी, मजबूत गोलाकार कंधे, ठोड़ी में गड्ढ़ा होता है।

अन्य गुण : आकृति अप्रभावशाली होती है, बेचेैन रहते हैं, कल्पनाशील ओर रोमांटिक होते हैं। ईमानदार और मानवीय, कभी शांत तो कभी क्रोधी, अन्य की राय से प्रभावित रहते हैं, आत्म विश्वास में कमी होती है।

अत्याधिक सहानुभूतिपूर्ण, क्षमाशील, दयालु और भरेसेमंद होते हैं। स्वयं की योग्यता को पहचानते है जिसकी वजह से प्रगति में बाधा रहती है। परंपरावादी, अत्याधिक अंधविश्वासी, अकेले रहने वाले, ईश्वर भक्त, पक्के धार्मिक कर्मकांडी होते है। जंतुओं के कष्ट को भी नही देख सकते हे। और सहायता प्रदान करते हे। महत्वाकांक्षओं की कमी रहती है, भौतिक जगत में प्रगति धीमी रहती है। दो व्यवसाय साथ-साथ हो सकते हैं, नये कार्य में भी शीघ्र दक्ष हो जाते हैं। अच्छे कर्मचारी साबित होते हैं। द्रव पदार्थों के व्यापार में सफल होते हैं, आयात-निर्यात में लाभ होता हे। उदर रोग, घुटनों और पैरों की चोट संभाव्य होती है।

घरेलू एवं व्यावसायिक जीवन आनंदमय होता है। जीवन की सुंदरता, ज्ञान और ललित कलाओं को प्राथमिकता देते है। प्रायः दो विवाह हो सकते हैं, जीवनसाथी का प्रभाव प्रबल रहता है। 27 से 43 वर्ष की आयु में संपन्नता रहती है। 44 से 60 वर्ष कष्टप्रद रहते हैं। 61 से 69 वर्ष भाग्यशाली रहते हैं।

अशुभ वर्ष : 8,13, 36 और 48
धार्मिक, पवित्र स्थान, पवित्र नदियों का स्थान, मंदिर, तीर्थ स्थान, समुद्र आदि कद छोटा, उभयोदय, सुगठित शरीर, पत्नी को चाहने वाला, शिक्षित विद्वान , कम बोलने वाला होता है। स्त्री राशि है।

जनवरी से मार्च के मध्य आपकी राशि से बृहस्पति इस अवधि में नवम भाव में रहेगा। राहू पंचम भाव में, केतु एकादश में और शनि दशम भाव में विचरण करेंगे। यह समय कुल मिलाकर आपको अच्छे परिणाम देगा। नौकरी, व्यवसाय में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वर्तमान नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। यदि बदलाव के इच्छुक हैं तो इस दिशा में कार्य करें आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय की दृष्टि से समय अच्छा है। विस्तार या कोई नया कार्य प्रारम्भ करना चाह रहे हैं तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि विदेश में नौकरी, व्यवसाय या शिक्षा की तलाश में हैं तो उसके लिए भी समय उपयुक्त है। जो लोग परीक्षा, प्रतियोगिता या साक्षात्कार में सम्मिलित हो रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी।

अप्रैल के महीने में प्रमुख ग्रह स्थिति इस प्रकार रहेगी। बृहस्पति 29 मार्च को शनि के साथ दशम भाव में युति बना चुका है। केतु भी इसी भाव में और राहू चतुर्थ में और ये दोनों ही ग्रह 23 मार्च को इस भाव में प्रविष्ट हुए हैं। अचानक से प्रोफेशनली बदलाव का माहौल दिखेगा। कार्यों के बनने में फिजूल की रूकावटे पेश आएंगी। अधिकारियों या कलीग्स के साथ अचानक विरोध का वातावरण निर्मित हो सकता है। यह स्थिति नितांत तात्कालिक है इसलिए सीरियस रिएक्शन की आवश्यकता भी नहीं है। भावनात्मक स्तर पर डिस्टर्ब हो सकते हैं अतः धैर्य और संयम से काम लें।

मई से लेकर अक्टूबर तक का समय बेहतरीन व्यतीत होगा। हालांकि एक – दो महीने अवसाद के भी हो सकते हैं। बृहस्पति पुनः 23 अप्रेल को वक्रगति से चलता हुआ नवम भाव में आ गया है। शुरू में आयी समस्याओं से निजात प्राप्त होगी। आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। बड़े मनोवेग के साथ पुनः कार्यों में जुट जाएंगे। जो लोग रोजी-रोजगार की तलाश में हैं उन्हें आशातीत सफलता प्राप्त होगी। अगर किसी कंपटीशन में सम्मिलित हो रहे हैं तो परिणाम बहुत अच्छे रहेंगे। जो लोग सृजनात्मक कार्य जैसे – लेखन, साहित्य, कला, संगीत, सिनेगा, डांस, म्यूजिक या स्पोर्ट्स से संबंध रखते हैं तो वे अपनी प्रतिभा के बल पर स्वयं को स्थापित करने में सफल रहेंगे।

जुलाई, अगस्त, सितम्बर के महीने विशेष रूप से अच्छे रहेंगे। यदि नौकरी में बदलाव चाह रहे हैं या नौकरी की तलाश में हैं या कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करने का प्लान बना रहे हैं तो ये महीने विशेष रूप से अच्छे हैं। इनमें यदि कुछ नया करेंगे तब आपको अच्छी सफलता भी मिलेगी।

मई – जून के महीने थोड़े नरम हैं। इन महीनों में रिस्क टेंकिंग कार्यों से दूर रहना चाहिए।

नवम्बर – दिसम्बर के महीनों में ग्रह स्थिति इस प्रकार रहेगी। बृहस्पति 5 नवम्बर को धनु राशि में आकर शनि और केतु के साथ युति बना चुका है और राहू चतुर्थ भाव में विचरण कर रहा है। कार्यस्थल पर व्यर्थ की उलझनें पेश आएंगी। किसी प्रोजेक्ट पर जिस पर आप काफी समय से कार्य कर रहे हैं उसको लेकर सीनियर्स और कलीग्स के साथ मतभेद हो सकता है। ऑफिसियल वर्क को लेकर बीच-बीच में अवसाद झेलना पड़ सकता है। पूंजी निवेश संबंधी कार्य चाहे व्यवसायिक हों या पर्सनल जैसे प्रॉपर्टी आदि उनमें इंवेस्टमेंट तब तक नहीं करना चाहिए जब तक स्थिति स्पष्ट न हो जाये। कंफ्यूजन की स्थिति में मित्र-शुभचिंतकों के साथ परामर्श आपके लिए काफी सहायक सिद्ध होगा।

परिवारः
पारिवारिक दृष्टि से कुल मिलाकर यह वर्ष काफी अच्छा है। बृहस्पति के शुभ होने के कारण पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आपसी जनों में प्रेम भाव भी पनपेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग चल रहा है। यह स्थिति जनवरी से मार्च के मध्य सम्पन्न हो सकती है या जुलाई से अक्टूबर के बीच। परिजनों के साथ पर्यटन पर जाएंगे। ये कोई रमणीक स्थान भी हो सकता है या कोई धार्मिक स्थल।

धन सम्पत्तिः
धन सम्पत्ति की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम है। स्वयं की सूझबूझ और आत्म विश्वास से जो निर्णय लेंगे वे आपको बहुत अच्छे फल भी प्रदान करेंगे। जमीन, जायदाद, फ्लैट या ऑफिस स्पेस खरीदने का प्रबल योग बन रहा है। अगर कोई पैतृक सम्पत्ति मिलने को है और उसको लेकर डिसप्यूटस हैं तो उनके हल होने की संभावना बन रही है। आपसी विचार विमर्श से भी मसला हल हो सकता है।

कार्यक्षेत्रः
कार्यक्षेत्र की दृष्टि से भी वर्ष काफी सहायक है। इस वर्ष आप अपनी उन योजनाओं और प्लानिंग को व्यवहार में ला पाएंगे जिन पर आप काफी समय से काम कर रहे थे। अन्यत्र हमने कुछ महीनों का जिक्र किया हुआ है जैसे – अप्रैल, नवम्बर और दिसम्बर, ये माह कमजोर हैं अतः इन महीनों में बहुत जोश-खरोश के साथ योजनाओं पर कार्य नहीं करना चाहिए। धैर्य और संयम को सारथी बनाये आपको सफलता प्राप्त होगी।

सेहतः
कुल मिलाकर इस वर्ष सेहत का सितारा अच्छा है। इसलिए ज्यादातर सेहत अच्छी रहेगी। हमारी मान्यता है जेनेटिकली जो हैल्थ हमको मिलती है वो मात्र 60 प्रतिशत होती है। 40 प्रतिशत हमारे व्यवहार, क्लाईमेट और आदतों पर निर्भर करती है। इस 40 प्रतिशत को साधेंगे तो साल भर स्वस्थ रहेंगे। अन्यत्र कुछ कमजोर महीनों का जिक्र है, उसका अवश्य ध्यान रखें।

ज्योतिषीय उपायः
उपाय की दृष्टि से अगर 7 मुखी, 12 मुखी और 14 मुखी रूद्राक्ष पहनेंगे तो इस वर्ष आकाश से ज्यादा लाभ उठा पाएंगे। पुखराज, मोती और मूंगा रत्न बेझिझक धारण किये जा सकते हैं।

क्या करेंः
अधिकतर यह वर्ष बहुत अच्छा है। यदि इस समय का भरपूर लाभ उठा पाएंगे तो अपनी स्थिति में सुखद बदलाव ला सकते हैं। उन महीनों में विशेष सावधान रहें, जिनका इस राशिफल मे जिक्र किया हुआ है।

क्या न करेंः
एक पुरानी कहावत है कि समय से पहले और किस्मत से ज्यादा नहीं मिलता। इस राशिफल में वो समय अंकित किया जा चुका है जिसका सदुपयोग कर लाभ को बढ़ा सकते हैं और हानि को घटा सकते हैं।

मीन राशि वालों के लिए साल 2020 काफी शुभ है। इस साल आपको अनेकों अच्छी सौगातें मिलेंगी। करियर में आगे बढ़ने के साथ ही आपकी पारिवारिक स्थिति भी अच्छी होगी। इस वर्ष आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति 30 मार्च तक आप के दशम भाव में उपस्थित रहेगा उसके बाद यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में मकर राशि में गोचर करेगा। यह स्थिति आपकी संतान के लिए बहुत अच्छी रहेगी। इस वर्ष आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी बिजनेस की शुरुआत करने की संभावना है। शनिदेव वर्ष की शुरुआत में आपके एकादश भाव में अपनी राशि में आ जाएंगे जिसके बाद आपके सारे बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे।। छोटे मोटे विवादों को छोड़कर हर दृष्टि से यह साल आपके लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं कि जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में इस वर्ष आपका कैसा प्रदर्शन रहेगा।

करियर

साल 2020 में मीन राशि वालों का करियर बुलंदियों पर रहेगा। साल की शुरुआत से ही आपको अपने काम में प्रगति देखने को मिलेगी। आॅफिस में हर तरफ आपके काम की तारीफ होगी। आपकी कंपनी का हेड आपके काम से खुश होकर आपका प्रमोशन कर सकता है। वहीं व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को साल की शुरुआत में थोड़ा परेशानी का

सामना करना पड़ सकता है। काम में घाटा होने के साथ ही उधारी भी बढ़ सकती है। लेकिन अप्रैल के बाद स्थिति कंट्रोल में आ जाएगी। इसके बाद मार्किट में आपके काम की मांग भी बढ़ेगी और आपकी आमदनी में वृद्धि भी होगी। आप में से कुछ लोगों को इस वर्ष पदोन्नति मिल सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर आॅफिस के सीनियर लोगों के साथ आप विदेश जा सकते हैं। शेयर बाजार तथा सट्टा व्यापार में निवेश करने वालों को भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कुल मिलाकर मीन राशि के जातकों के करियर के लिए यह वर्ष काफी अच्छा साबित हो सकता है।

आर्थिक जीवन

आर्थिक रूप से मीन राशि वालों के लिए यह साल काफी अच्छा रहेगा। नौकरी के नए अवसर मिलने से आपकी घर की स्थिति में काफी सुधार होगा। सालों से जो धन रूका हुआ था वो इस वापस आएगा। साल की शुरुआत में ही 24 जनवरी को शनिदेव आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे इसके बाद आप जिस चीज में हाथ डालेंगे सफलता आपके कदम चूमेगी। आय के स्रोतों को बढ़ाने में इस वर्ष आप निरंतर प्रयास करेंगे जिसके चलते आपको सफलता भी हाथ लगेगी। इसके अतिरिक्त विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को काफी मुनाफा होगा। मई से लेकर जुलाई तक के बीच में आपको विदेशों से कई कंपनियों के आॅफर आएंगे। आप को एक से अधिक माध्यमों से धन लाभ होने की संभावना बनेगी। सिंतबर महीने में प्रॉपर्टी में निवेश को लेकर आपका खासा रुझान रहेगा। घर या आॅफिस को इस वर्ष आप किराए पर देंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा। साल के आखिरी महीनों में आपको अपने परिवार में मांगलिक कार्यों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। इसलिए शुरू से ही आपना हाथ टाइट रखें।

शिक्षा

मीन राशि के छात्रों को इस साल की शुरुआत में ही कई शुभ समाचार मिलने के संयोग हैं। शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ने के साथ आप कई नए कोर्स ट्राई करेंगे। लंबे समय से आप विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वर्ष आपका यह सपना पूरा हो सकता है। इस दौरान आपका काफी पैसा भी खर्च होगा। दसवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को काफी बेहतर रिजल्ट मिलेंगे लेकिन अंहकार में आकर आप अपना आपा खो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को साल के मध्य में थोड़ा मुश्किल हो सकती है। लेकिन साल के अंत तक सब सही हो जाएगा। मार्च और उसके बाद का समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा और इस दौरान आपको आशा अनुरूप परिणामों की प्राप्ति होगी। कानून, मीडिया, सिविल इंजीनियरिंग, साइंस और आध्यात्मिक विषयों के शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्ष काफी उन्नति दायक रहेगा।

पारिवारिक जीवन

मीन राशि वालों की पारिवारिक स्थि​ति में साल 2020 में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन होने के साथ ही परिवार में भी विवाद हो सकता है। हालांकि साल के शुरू में ही ससुराल पक्ष में आपका औहदा बढ़ेगा लेकिन मायके में बड़े भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। इस वर्ष आप कोई नया घर या प्रापॅर्टी खरीदेंगे जिसके चलते

परिवार के ही कुछ लोग अंदर ही अंदर चिढ़ेंगे और आपके खिलाफ बातें बनाएंगे। ऐसी बातों को गंभीरता से लेने की बजाय उन्हें इग्नोर करना ही आपके लिए सही रहेगा। आॅ​फिस के काम में भी अधिक व्यस्त रहेंगे जिससे घर परिवार में समय कम दे पाएंगे। यह भी कहीं न कहीं रिश्तों में दरार डालने का काम करेगा। मध्य सितंबर के बाद राहु का गोचर तीसरे स्थान में होने से पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ लौट आएंगी। इस वक्त अपने घर की शांति के लिए किसी मांगलिक कार्य को संपन्न कराएंगे या कोई पूजा पाठ करेंगे। साल के अंत में आप घर के बड़ों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों में अधिकांश लोग एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर सकते हैं इसलिए आप सर्तक रहें।

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में इस वर्ष आपको कई अजीबो गरीब परिणाम मिलेंगे। इस वर्ष आप अपने पार्टनर को लेकर कुछ ऐसे अनुभवों का सामना करेंगे जो आपने आज तक नहीं किया है। पार्टनर के साथ किसी विदेश यात्रा पर जाएंगे और वहां आपके बीच में नजदीकियां आएंगी। जबकि शादीशुदा लोगों के रिश्ते में थोड़ी चुनौती आ सकती है। परिवार का कलह

आपके रिश्ते के बीच में आ सकता है। जिसके चलते आपका रिश्ता गलतफहमी या अफवाहों का शिकार हो सकता है। जो लोग निसंतान हैं, उन्हें इस दौरान संतान की प्राप्ति भी हो सकती है। यह संतान आपके रिश्ते में खुशियां लाने के साथ आपके परिवार के माहौल को भी सकारात्मक बनाएगी। सितंबर का महीना जीवनसाथी के साथ आपके प्रेम को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। पत्नी और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आप काफी निवेश करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे और हो सकता है कि इस वर्ष आप उनके साथ किसी विदेश यात्रा पर जाएं।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से मीन राशि वाले साल की शुरुआत में ही सर्तक हो जाएं क्योंकि इस साल आपके स्वास्थ्य में काफी उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। आॅफिस के तनाव के चलते आप मानसिक रोग के शिकार हो सकते हैं। पेट के रोगी के लिए साल का मध्य सही नहीं है। इस दौरान अगर आपने अपने खानपान पर विशेष ध्यान नहीं दिया तो आपको पेट का अल्सर हो सकता है। यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो संतुलित डाइट लें और नियमित योगा और व्यायाम करें। यदि किसी यात्रा पर जाएं तो स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।

उपाय

अपने घर के आंगन में तुलसी का पेड़ लगाएं।

बृहस्पतिवार के दिन केले की पेड़ की पूजा करें या उसमें जल चढ़ाएं।

योग्य ब्राह्मणों को भोजन कराएं तथा दक्षिणा दें।

गाय को नियमित रोटी खिलाएं।

मंगलवार वाले दिन मदिरापान और मांसाहार से परहेज करें।

उम्मीद है ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। वर्ष 2020 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।