loader

Sagittarius

Sign And Symbols

  • Zodiac Symbol           –    Archer
  • Duration                     –    November 22 – December 21
  • Constellation             –    Sagittarius
  • Zodiac Element        –    Fire
  • Zodiac Quality          –    Mutable
  • Sign Ruler                  –    Jupiter
  • Detriment                  –    Mercury
  • Exaltation                  –    Neptune, South Node
  • Fall                              –    Ceres, North Node

भौतिक लक्षण : सुंदर, सुविकसित आकृति, बदामी आंखे, भूरे बाल, धनी और ऊॅची भौंहें, लंबा चेहरा लंबी नाक, सुन्दर आकृति, चाल, सीधी नहीं होती है। मोटे, होंठ, नाक, कान और दांत।

अन्य गुण : स्वतंत्र, दयालु, ईमानदार, भरोसेमंद, ईश्वर भक्त। चैकन्ने, अतीन्द्रिय ज्ञानयुक्त, बात की तह तक शीघ्र पहुंच जाते हैं। आंखे कमजोर हो सकती हैं, कुबड़ापन संभव है। न्यायप्रिय, स्पष्टववादी, परंपरावादी, व्यावासायिक दृष्टिकोण।

कभी-कभी बेचैन और चिंतित हो जाते हैं। दोहरी मानसिकता, हरफनमौला, प्रत्येक विषय सीखने को इच्छुक, प्रसन्नचित रहेते हैं। कानून का पालन करने वाले, अदालतों से दूर रहते हैं। सादे जीवन से प्रसन्न, समय के अनुसार अपने को ढाल लेते हैं। कला और काव्य के प्रेमी, सृजानात्मक प्रतिभा के धनी । कानून का पालन करते है, अदालत क पचड़ों से दूर रहते है। पराविद्या और दर्शनशास्त्र में रूचि होती है।

खानपान और सेक्स में संयम बरतते हैं। कार्य में सफाई, सुव्यवस्था, क्रमबद्धता, अनुशासन और परिश्रम द्वारा सफलता प्राप्त करते हैं। आत्मविश्वास उत्तम होता है। हाथ के कार्य को अधूरा नहीं छोड़ते हैं। सरकार से सहयोग मिलता है, विरासत में जायदाद प्राप्त करते हैं।

संभाव्य रोग : साइटिका, गठिया का दर्द, कूल्हे की हड्डी टूटना, गाउट, फेफड़ों की व्याधि आदि। अध्यापक, वक्ता, धर्मगुरू, न्यायाधीश, वकील आदि कार्यों में सफल होते हैं। 18 से 37 वर्ष की आयु के मध्य आर्थिक स्थिति उत्तम होती है। 38 से 47 वर्ष में घरेलू कष्ट रहता है। 61 से 69 वर्ष के दौरान संपन्नता रहती है।

अशुभ वर्ष : 2, 10, 18, 31, 38 एवं 42

वह स्थान जहां हाथी या रथ मोटर कार रखें जाते हैं राजा का निवास, पाप राशि, पुरूष राशि दिनबली, पृष्ठोदय, लम्बे चेहरा और गर्दन, कान तथा नाक बड़े, अत्याधिक उदार, अच्छे दिल वाला, भौतिक संस्कृति को पसंद करने वाला, यात्रा-पसंद, ऊॅची आवाज आदि लक्षण के होते हैं।

जनवरी से मार्च के मध्य आपकी राशि से बृहस्पति बारहवें स्थान में और राहू अष्टम स्थान में और केतु द्वितीय भाव और शनि आपकी राशि पर से गुजर रहा है। जिसके फलस्वरूप ये महीने काफी चिन्ताजनक साबित हो सकते हैं। नौकरी, व्यवसाय आदि के क्षेत्र में व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी। छोटे-छोटे विवाद भी विकराल रूप ले सकते हैं। अतः ऐसी स्थिति में स्वयं को बचाना चाहिए। पूंजी निवेश संबंधी कार्यकलापों के लिए यह समय अच्छा नहीं है। इस तरह की योजनाओं पर विचार करने से पहले किसी योग्य व्यक्ति से परामर्श करना आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। धन संबंधी मामलों में भी उलझनें पेश आएंगी। अपना ही धन वापिस लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए लेन-देन के मामले में सावधानी से काम लें। स्वयं का या किसी परिजन का स्वास्थ्य भी इन दिनों चिन्ता का विषय हो सकता है। धैर्य और संयम से काम लें। मित्र-शुभचिन्तकों का सहयोग बना रहेगा और वे आपके मनोबल का नीचे भी नहीं आने देंगे।

अप्रैल का महीना काफी राहत प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। बृहस्पति 29 मार्च को आपकी राशि में आ चुका है, लेकिन ये यहां काफी अल्प समय के लिए रहेगा। लेकिन 23 मार्च को राहू आपकी राशि से सप्तम स्थान में आ गया है, इसलिए अब स्थितियां बेहतर होंगी। यदि परीक्षा, प्रतियोगिता या इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो अपने प्रयत्नों में कमीं न आने दें कार्य सिद्ध होगा। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में किये गये प्रयास आपको सफलता प्रदान करेंगे। कार्यवश यात्रा हो सकती है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और जीवन साथी का भरपूर सहयोग भी प्राप्त होता रहेगा।

मई से अक्टूबर के मध्य का समय मिले-जुले परिणाम दर्शाता है, लेकिन अगर सावधानी से कार्य करेंगे तो आपको अच्छी सफलता भी प्राप्त होगी। आपकी राशि के अन्य महत्वपूर्ण ग्रह सूर्य और मंगल हैं। मई – जून में दोनों ही आपकी राशि के लिए सहयोगी रहेंगे, इसलिए इन दिनों में जो भी कार्य आप हाथ में लेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि परीक्षा, प्रतियोगिता या किसी अन्य महत्वपूर्ण कार्य में हिस्सा ले रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार आदि प्राप्त करने की दिशा में किये कार्य सफलता प्रदान करेंगे। कोई नया प्रेम प्रसंग भी इन दिनों प्रारम्भ हो सकता है। जुलाई के माह में मंगल की राशि से कमजोर स्थिति होने के कारण व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी। वाद-विवाद से बचना चाहिए। स्वास्थ्य या दुर्घटना का भय भी बना हुआ है।

अगस्त – सितम्बर और अक्टूबर के महीने काफी सहायक सिद्ध होंगे। पूर्व में आयी अड़चनों से राहत प्राप्त होगी। आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी और पुनः स्थितियों को अपने नियंत्रण में करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी फिर भी निवेश संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

नवम्बर – दिसम्बर के महीने विशेष रूप से अच्छे रहेंगे। बृहस्पति 5 नवम्बर को आपकी राशि प्रवेश कर जाएगा जहां शनि और केतु के साथ युति बनाएगा। पूर्व में आई दिक्कतों से अब राहत मिलने लगेगी। वर्तमान रोजी-रोजगार में सुखद स्थितियां निर्मित होंगी। अगर रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो इसमें भी आपको सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार होगा और किसी आय संबंधी योजना में प्रवेश भी कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशहाली लिए रहेगा एवं परिजनों में सदभाव बढ़ेगा।

परिवारः

परिवार की दृष्टि से यह वर्ष थोड़ा नरम है। जनवरी, फरवरी और जुलाई के महीने प्रतिकूल हैं। इन दिनों में परिजनों में आपसी वैमनस्य हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको उच्च आदर्शों को निभाते हुए धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए। इसी दौरान किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी अवसाद का वातावरण निर्मित हो सकता है।

धन सम्पत्तिः

आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ेगा। व्यय की अधिकता बनी रहेगी और चाहकर भी खर्चों में कटौती नहीं कर पायेंगे। पूंजी निवेश संबंधी योजनाओं पर बिना सोचे-समझे अमल नहीं करना चाहिए। उन महीनों का खासतौर से ध्यान रखें, जिनका जिक्र अन्यत्र किया गया है।

कार्यक्षेत्रः

कार्य क्षेत्र में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। देखने में स्थितियां प्रतिकूल मालूम पड़ेंगी, लेकिन उतनी नहीं होंगी, जितनी दिखेंगी। अगर आप स्वविवेक से सिचुएशन को समझकर फैसले करेंगे तब आपको आशातीत सफलता भी मिलेगी। फिर भी उन महीनों का ध्यान रखना चाहिए जो प्रतिकूल हैं और जिनका जिक्र इसी राशिफल में किया हुआ है।

सेहतः

सेहत के बारे में हमारी एक मान्यता है कि अधिकतर सेहत ना तो एक दिन में बिगड़ती है और ना ही संवरती है। इसलिए सेहत के प्रति सतत् सतर्क रहना चाहिए। अगर खान-पान, आचार-व्यवहार, व्यायाम, योग, साधना अनुशासनबद्ध तरीके से किये जाएं तो प्रतिकूल ग्रहों की स्थिति को भी साधा जा सकता है। वरना उन माहों का ध्यान रखें, जिनका जिक्र यहां किया गया है।

ज्योतिषीय उपायः

आपकी राशि के लिए 8 मुखी, 11 मुखी और 15 मुखी रूद्राक्ष का प्रयोग सदैव लाभदायक रहेगा। पुखराज, मूंगा और माणिक धारण करने से इस वर्ष काफी लाभ होगा। यदि बृहस्पतिवार का व्रत कर सकें तो अच्छा रहेगा।

क्या करेंः

उस समय का अवश्य लाभ उठायें, जब परिस्थितियां आपके पक्ष में है। उस समय का जिक्र आपके राशिफल में किया हुआ है।

क्या न करेंः

गलत समय पर अच्छा कार्य भी बिगड़ जाता है। यह एक सनातन सूत्र है। समय को साधने से भाग्य प्रबल हो जाता है। कठिन समय में महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

वार्षिक राशिफल 2020 के अनुसार धनु राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी तथा करियर में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। ग्रहों की दशाएँ आपके लिए अनुकूल हैं। इस वर्ष यात्रा करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। खासकर दूर की यात्राएँ आपके लिए अति शुभ होंगी। सामाजिक सेवा में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और ऐसा करने से आपको मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। इस राशिफल के द्वारा आप विस्तार से जानेंगे कि साल 2020 में आपका आर्थिक, करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा, पारिवारिक तथा प्रेम जीवन कैसा रहेगा?

करियर

धनु राशिफल 2020 यह कहता है कि इस वर्ष आपका करियर चमकेगा। करियर में ग्रोथ होगी। प्रमोशन, सैलरी में वृद्धि, मान-सम्मान आदि सब प्राप्त होगा। इसके पीछे आपकी मेहनत का तो हाथ होगा ही, साथ ही आपका भाग्य भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। हालाँकि इन सभी में आपकी मेहनत का प्रतिशत ज़्यादा होगा। परिस्थितियाँ विपरीत होने पर आप आसानी से उसे संभाल लेंगे। यदि आप नई नौकरी खोज रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। मल्टी नैशनल कंपनी में आपको जॉब करने का अवसर मिल सकता है। करियर के सिलसिले में विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

यदि आप व्यापार से जुड़ें हैं तो उसमें भी आपका करियर सुनहरा है। विदेशी कंपनियों के साथ व्यापार में भी लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं हालांकि आपको साझेदारी के काम में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस साल आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। नौकरी में सहकर्मियों से भी सहायता मिलेगी तथा वरिष्ठ अधिकारी भी आप को समर्थन देंगे। कार्यस्थल पर ऐसा कुछ न करें जिससे आपके कार्य और चरित्र पर प्रश्न चिह्न लगे।

आर्थिक जीवन

इस वर्ष धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इसके साथ ही आपकी निजि संपत्ति में भी वृद्धि होगी। हालाँकि कुछ अप्रत्याशित खर्चों को लेकर आप थोड़े परेशान भी रह सकते हैं, परंतु फिर भी आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मार्च के अंत से जून के अंत तक का समय धन संचय के लिए उत्तम रहेगा और इस दौरान आप बचत कर पाने में सफल होंगे।

दीर्घ अवधि से ज्यादा अल्प अवधि के लिए किया गया निवेश फायदेमंद होगा। घर-परिवार में होने वाले समारोह में आपका धन ख़र्च होगा। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर मामला कोर्ट या कचहरी में है तो उसका फैसला आपके हक़ में आएगा। धन को उधार देते समय उस व्यक्ति या संस्थान के बारे में अच्छी तरह से जान लें, अन्यथा आपका वह पैसा मारा जा सकता है। वर्ष का अंत भी आपके आर्थिक पक्ष के लिए अनुकूल रहेगा।

शिक्षा

धनु राशि के छात्रों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देगा। जनवरी से मार्च तक का समय काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम प्राप्त करेंगे और अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। आपका मन सहज रूप से शिक्षा के प्रति झुकाव महसूस करेगा। अप्रैल-जून का समय थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस समय आपका पूरा फोकस पढ़ाई पर रहना चाहिए।

जो विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें नौकरी पाने के अच्छे अवसर मिलेंगे और मध्य सितंबर के बाद आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में जबरदस्त सफलता हाथ लग सकती है। यदि आप किसी सिविल सर्विस, एसएससी, बैंकिंक या फिर अन्य प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

पारिवारिक जीवन

साल 2020 की शुरुआत आपकी फैमिली लाइफ के लिए शानदार रहेगी। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता का भाव देखने को मिलेगा। घर में मंगल कार्य हो सकता है। गुरु का गोचर आपके द्वितीय भाव में होगा। इसलिए गुरु की कृपा आपके परिवार में बनी रहेगी। घर में धन-संपत्ति का आगमन होगा। समाज में परिजनों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

घर में भाई-बहनों और माता-पिता का प्यार और आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। हालाँकि काम के सिलसिले में आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है। परंतु घर की हर ख़ुशी में शरीक़ होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आप किसी तीर्थस्थल अथवा अन्य जगह घूमने जा सकते हैं। यदि छोटे-मोटे पारिवारिक मतभेदों को नज़रअंदाज़ करें तो यह साल आपके लिए शानदार साबित होगा।

वैवाहिक जीवन एवं संतान

इस वर्ष धनु राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। साल की शुरुआत में गुरु की कृपा आपके दाम्पत्य जीवन में रहेगी। इससे आपकी मैरिड लाइफ़ निर्बाध रूप से चलती रहेगी। हालाँकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप परेशान दिखाई दे सकते हैं। उनकी सेहत का ध्यान रखें। जनवरी से मार्च और उसके बाद जून का समय आपके वैवाहिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस समय आप अपने वैवाहिक जीवन का सुख भोगेंगे। जीवनसाथी का प्रेम और उनका सहयोग आपको मिलता रहेगा।

वार्षिक राशिफल 2020 के अनुसार पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि आपकी संतान के लिए काफी अच्छी रहेगी। संतान प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगी। यदि संतान विवाह योग्य है तो उसका विवाह होने की संभावना भी बन रही है। जो दंपत्ति संतान प्राप्ति की चाह रखते हैं उन्हें गुरु के आशीर्वाद से संतान की प्राप्ति होगी।

प्रेम जीवन

धनु राशि के जातकों को इस वर्ष प्रेम जीवन में सुकून मिलेगा। प्रियतम के साथ कई अविस्मरणीय लम्हों को जीने का अवसर मिलेगा। लव पार्टनर आपकी भावानाओं की कद्र करेगा और आप भी उन्हें समझेंगे। किंतु इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आपके प्रेम में अहम न अाने पाए। क्योंकि यह आपके रिश्ते को कमज़ोर कर सकता है। अपने प्यार के रिश्ते को महत्व दें।

इस वर्ष हो सकता है कि आपका कोई दोस्त आपके दिल को अच्छा लगने लगे। उसकी ओर से भी आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। वर्ष के मध्य में आपके प्रेम जीवन में रोमांस और कामुकता का प्रभाव रह सकता है। हालाँकि फिर भी मर्यादा की सीमा को न लांघें। अविवाहित जातकों को प्रेम विवाह की सौगात मिल सकती है।

स्वास्थ्य

साल 2020 में आपकी सेहत सामान्य रहेगी। वर्ष के अधिकांश समय आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। हालाँकि मौसम परिवर्तन के समय होने वाले संक्रमण से आपको बचना होगा। आपको कभी-कभी घबराहट या मानसिक बेचैनी की समस्या हो सकती है। जनवरी मार्च और उसके बाद 20 नवंबर तक का समय आपकी सेहत के लिए शानदार रहने वाला है। इस समय आप एक दम फिट रहेंगे। अच्छी सेहत से न केवल आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। बल्कि इससे आपकी प्रोडक्टिविटी में भी इज़ाफ़ा होगा। इसके साथ ही मन में सकारात्मक विचार आएंगे।

यदि आप अपनी सेहत को ऐसे ही दुरुस्त बनाकर रखना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या और खाने-पीने की आदत में बदलाव करने होंगे। इसके लिए आप अच्छे डाइटीशियन की सलाह भी ले सकते हैं। रही बात दिनचर्या की तो आपको जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत डालनी होगी। खाना समय पर खाएँ। सुबह जल्दी उठकर योग-प्राणायाम, एक्सरसाइज या रनिंग करें।

उपाय

प्रत्येक शनिवार छाया पात्र का दान करें।

किसी धार्मिक स्थान पर सुबह-सुबह जाकर साफ सफाई का कार्य करें।

चीटियों और मछलियों को आटा खिलाएँ।

महाराज दशरथ कृत नील शनि स्तोत्र का पाठ करें।

सूर्य देव को तांबे के पात्र में कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें।

ऊपर दिए गए उपाय आपकी अनेकों समस्याओं को दूर करेंगे और आप उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। हम आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2020 नई उम्मीदों और ख़ुशियों से भरा हो।