loader

Scorpio

Sign And Symbols

  • Zodiac Symbol    –    Scorpion
  • Duration               –    October 23 – November 22
  • Constellation       –    Scorpius
  • Zodiac Element   –    Water
  • Zodiac Quality     –    Fixed
  • Sign Ruler            –    Mars (ancient), Pluto (modern)
  • Detriment            –    Venus, Earth
  • Exaltation            –    Uranus
  • Fall                        –     Moon

भौतिक लक्षण : मध्यम कद, सुडौल शरीर और अंग, चैड़ा चेहरा, घुंघराले बाल, श्याम वर्ण, उन्नत ठोड़ी।

अन्य गुण : स्पष्टवादी, निडर, रूखा व्यवहार। उत्तम मस्तिष्क, बुद्धिमान, ईच्छाशक्ति से युक्त। शब्दों का उत्तम चुनाव करते हैं। अन्य लोगों के मामलों में दखल नहीं देते हैं। अक्सर तानाशाह होते हैं, कभी थकान नहीं होती।

जब तक आश्वस्त न हो जाएं कि उनका विषय का ज्ञान सर्वोच्च कोटि का है, मुंह नहीं खोलते । वर्तालाप और लेखन में दक्ष होते हैं अपने बुद्धिबल के सहारे रहते हैं। उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता और आत्मविश्वास से युक्त होते हैं। गुप्त रूप से अपराध करने में सक्षम होते है। परिश्रम और साहस के बल पर धनार्जन करते हैं स्वयं के बल पर सफल होते हैं। सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय होते हैं। समाज में सलाहकार/नेता बनते हैं। सेना और पुलिस में सफलापूर्वक कार्य करते है, इनके बहुत से शत्रु होते हैं। मौलिक अनुसंधान में चतुर होते हैं। अकेले रहकर बेहतर कार्य करते हैं। मैदान के खेलों के शौकीन होते हैं संगीत, कला, नृत्य आदि में प्रवीण होते हैं। परावि़द्या में रूचि होती है। काम-वासना अधिक होती है, साथी को पशु की तरह प्रयोग करते हैं।

संभाव्य रोग : गुप्त रोग, प्रोस्टेट ग्रंथि, पित्ताशय आदि के रोग, आयु के 29 से 45 वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं। 62 से 71 वर्ष की आयु में गंभीर व्याधि होती है या आँपरेशन होता है।

अशुभ वर्ष : 11, 28, 38, 52, 62

छेद या बिल वाला स्थान, विष शीर्षोदय राशि चैड़ी फैली हुई आंखें तथा छाती। बाल्यावस्था में बीमार, क्रूर कामो में रूचि, साहसी, सहनशक्ति, प्रबन्धन, स्त्री राशि होती है।

जनवरी से मार्च के मध्य का समय आपके लिए काफी सहायक सिद्ध होगा। हालांकि बीच में उलझनें तो आएंगी लेकिन जिनसे आप सहज ही अपना मार्ग प्रशस्त करने में सफल रहेंगे। बृहस्पति आपकी राशि में रहेगा और राहू नवम भाव में। शनि की द्वितीय और अन्य ग्रहों की स्थिति कुल मिलाकर ठीक है। आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी और पूरी ताकत के साथ अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस कार्य में आपको पर्याप्त सफलता भी प्राप्त होगी। अगर परीक्षा, प्रतियोगिता आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रोफेशनल लाईफ में बहुत अच्छे सुवसर प्राप्त होंगे। वर्तमान नौकरी, व्यवसाय की दृष्टि से भी समय अनुकूल है। पद वृद्धि या कोई नया पदभार भी मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि का योग भी बन रहा है। यदि विदेश जाने के इच्छुक हैं तो अपने प्रयत्नों में तेजी लाएं आपको सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाली लिए रहेगा और परिवार में कोई मंगल कार्य भी सम्पन्न हो सकता है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा।

अप्रैल के महीने में बृहस्पति 25 दिनों के लिए धनु राशि में प्रवेश करेगा लेकिन पुनः 23 अप्रैल को आपकी राशि वृश्चिक में आ जायेगा। 23 मार्च को राहू अष्टम भाव में आ चुका है। यह माह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सफलता प्रदान करेंगे। यदि सरकार, बैंक या किसी वित्त संस्थान आदि से ऋण प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं तो इस दिशा में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा और परिवार में कोई मंगल कार्य भी सम्पन्न हो सकता है।

मई से अक्टूबर के मध्य का समय आपके लिए काफी सहयोगी रहेगा। प्रोफेशनल दृष्टि से यह समय काफी माकूल है। आपको अचानक कोई महत्वपूर्ण पदभार प्राप्त हो सकता है। यदि व्यवसाय में है तो किसी महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश भी हो सकता है। जो लोग आयात-निर्यात से संबंध रखते हैं या एंटरप्राइजिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह समय बहुत अच्छा है। मन पसंद प्रॉपर्टी खरीदने का योग भी बन रहा है। अगर रेनोवेशन कराना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है और उसका फैसला आने को है तो यह फैसला आपके पक्ष में रहेगा। विरोधी चाहकर भी आपको हानि नहीं पहुंचा पायेंगे। परिजनों के साथ पर्यटन पर भी जा सकते हैं। जो लोग राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त होगा। आपकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। बच्चों का प्रदर्शन अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा रहेगा।

नवम्बर – दिसम्बर के महीने भी अच्छे रहेंगे। बृहस्पति पुनः 5 नवम्बर को धनु राशि में आ जायेगा, जहां शनि और केतु पहले से ही विराजमान हैं। यदि रचनात्मक क्षेत्र जैसे – लेखन, साहित्य, संगीत, सिनेमा, फैशन, नृत्य या खेल जगत से जुड़े हैं तो आपको अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के समुचित अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग इन क्षेत्रों में अपना करियर ढूंढ रहें हैं उनके लिए भी यह समय बहुत अच्छा है। धन लाभ का योग चल रहा है। यदि पैतृक सम्पत्ति को लेकर कोई मसला न्यायालय में चल रहा है और उसका फैसला आने को है तो यह निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। कार्यवश यात्राओं का सिलसिला बना रहेगा और ये यात्राएं आपको नये आयाम प्रदान करने में सहायक रहेंगी। इस दौरान यदि कोई परीक्षा, प्रतियोगिता या इंटरव्यू दे रहे हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी।

परिवारः

परिवार के लिए यह बेहतरीन वर्ष है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और परिवार में कोई शुभ कार्य भी सम्पन्न हो सकता है। बच्चों का प्रदर्शन अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय रहेगा। परिजनों के साथ किसी ऐसे धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है जिसके लिए आपने काफी समय से मन बनाया हुआ है। परिवार में वृद्धि का भी योग बन रहा है।

धन सम्पत्तिः

इस वर्ष अधिकतर ग्रहों की स्थिति आपकी राशि से बहुत अच्छी है। धन का दाता बृहस्पति पूरे वर्ष अच्छा रहेगा, जिस कारण धन की कमीं नहीं आयेगी बल्कि वृद्धि के आसार भी बन रहे हैं। किसी ऐसे रूके हुए डेब्ट या ऐसे पैसे के मिलने की संभावना है, जिसकी आपने आस ही छोड़ दी हो। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से भी धन अर्जित किया जा सकता है।

कार्यक्षेत्रः

इस वर्ष आप अपनी प्रतिभा का जितना अच्छा प्रदर्शन कर पायेंगे उतना ही आपको लाभ प्राप्त होगा। अधिकारियों और सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। आपके प्रयत्नों की लोग खुले दिल से सराहना करेंगे। आपको कुछ ऐसे कार्य भी सौपे जा सकते हैं जो औरों के लिए मुश्किल हों और आप उन्हें आसानी से सम्पन्न कर पायें। ऐसा करने से आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सेहतः

हमारा मानना है कि सेहत अर्जित करना पड़ती है। जो लोग इस सूत्र को बांधकर रखते हैं, उन्हें अधिकतर सेहत संबंधी समस्याएं नहीं होती। ग्रहों के लिहाज से स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा। यूं तो परिजनों का स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहेगा, लेकिन अप्रैल और अक्टूबर के महीनों में किसी परिजन का स्वास्थ्य चिन्ता का विषय हो सकता है।

ज्योतिषीय उपायः

11 मुखी, 13 मुखी और 14 मुखी रूद्राक्ष पहनना सदैव आपके लिए हितकर रहेगा। पुखराज, मूंगा और मोती भी पहना जा सकता है। हनुमान जी की सेवा आपके लिए उपयुक्त रहेगी।

क्या करेंः

समय बहुत अच्छा है इसका सदुपयोग करें। इस वर्ष – थिंक बिग एंड एक्ट बिग – इस सूत्र को अपनाएं। आपके जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आ जायेगा।

क्या न करेंः

आलस्य और कर्तव्यहीनता मनुष्य के परम शत्रु हैं, इनसे आपको भी बचना चाहिए।

वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार, इस राशि वालों के कुछ अटके काम इस साल पूरे हो सकते हैं, जिससे जातकों को कुछ राहत मिलेगी। वहीं जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी ये साल अनुकूल रहेगा। ये साल वृश्चिक राशि वालों के लिए कई ऐसे मौके लेकर आएगा जो मन को प्रसन्नता देने वाले होंगे। ये साल आपके लिए दुःखों से मुक्ति का साल होगा। वो अड़चनें जो लंबे समय से आपको परेशान कर रही थीं वो इस साल दूर हो जाएंगी। इस साल के पहले महीने के अंतिम हफ्ते की शुरुआत में शनिदेव आपके तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे इसके बाद बृहस्पति देव 30 मार्च को तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे और 14 मई को वक्री हो जाएंगे और इसी वक्री अवस्था में जून के अंत में पुनः दूसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जहां 13 सितंबर को वो मार्गी होंगे और 20 नवंबर को एक बार फिर तीसरे भाव में लौट आएंगे। राहु सितंबर माह तक आपके आठवें भाव में रहेंगे और उसके बाद सप्तम भाव में आ जाएंगे। इस साल आप कई यात्राएं कर सकते हैं और इन यात्राओं से आपको शुभ फल मिलने की उम्मीद बहुत ज्यादा है। इस साल अपनी फैमिली के साथ आप किसी पर्यटन स्थल पर भी जा सकते हैं। वार्षिक राशिफल 2020 के मुताबिक़, इस वर्ष आप जीवन के उस मोड़ पर पहुंचेंगे जहाँ आपको अपना मनचाहा काम करने का मौक़ा मिलेगा वो भी बिना किसी रोक-टोक के। आपकी ऊर्जा आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में मददगार साबित होगी। व्यापारी वर्ग के लिए साल का मध्य भाग बहुत लाभकारी रहेगा और इस दौरान विदेश यात्राएं भी हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है जिससे वो थोड़े विचलित हो सकते हैं।

करियर

करियर राशिफल 2020 के मुताबिक़, यह वर्ष वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। वर्षारंभ में किसी नए काम की शुरुआत इस राशि के जातकों द्वारा की जा सकती है जिसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी। इस साल वैसे तो भाग्य आपका साथ देगा लेकिन इसके बावजूद भी कार्यक्षेत्र में आप असंतुष्ट रहेंगे क्योंकि जितनी आप मेहनत करेंगे उसके हिसाब से आपको रिजल्ट नहीं मिलेगा, इस वजह से आप खुद को बंधा हुआ महसूस करेंगे। इस साल आपका अचानक स्थानांतरण होने की संभावना है जिससे आपका मन खिन्न हो सकता है, अगर आप यह बात समझ लें कि परिवर्तन ही संसार का नियम है तो आपके मन की खिन्नता दूर हो सकती है।

करियर राशिफल 2020 के अनुसार इस साल के पहले तीन महीनों में आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे जिसके चलते आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि इस समय का सदुपयोग करें। वहीं साल के उत्तरार्ध में आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं और आपकी तनख्वाह भी बढ़ सकती है। इस साल आप खुद को ज्यादा रचनात्मक पाएंगे और आपकी रचनात्मकता आपको आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए साल बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि वर्ष के अंत में आपको जोखिम भरे काम करने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी में पैसा लगाना इस साल अच्छा रहेगा। गैस, पेट्रोलियम और तेल का कारोबार करने वाले लोगों के लिए भी ये साल अच्छा है।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक राशिफल 2020 की गणना बताती है कि, यह साल वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है और इस साल आप काफी धन संचय भी कर पाएंगे। इस साल आप अपने भाई-बहनों पर भी धन खर्च कर सकते हैं। साल का उत्तरार्ध आर्थिक स्थिति के लिए सबसे अच्छा रहेगा बस ख्याल रखें कि किसी ऐसे व्यक्ति को उधार न दें जिसपे आप विश्वास नहीं करते क्योंकि धन वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

राशिफल 2020 के मुताबिक़ इस साल आपका धन सक्रीय प्रवाह में रहेगा। अगर आप सोच समझकर चलेंगे तो धन संचय भी कर पाएंगे। इस साल पैसा कमाने के अलग-अलग स्रोत आपके पास रहेंगे। आपने किसी से उधार लिया है या बैंक से लोन लिया है तो इस साल आप उसे चुका सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह साल आपके लिए आर्थिक मामलों के लिहाज से अच्छा रहने वाला है।

पारिवारिक जीवन

भविष्यकथन 2020 की मानें तो, इस साल आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा हालांकि केतु की सितंबर तक दूसरे भाव में उपस्थिति कभी-कभी तनाव बढ़ाने का कार्य कर सकती है। वहीँ दूसरे भाव में बृहस्पति देव की स्थिति के कारण घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। इस साल अपने पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनका स्वास्थ्य इस साल डगमगा सकता है। शनि और बृहस्पति की स्थिति आपको समाज में सम्मान दिलाने में मदद करेगी। इस साल परिवार के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है। साथ ही इस साल आप कोई सामाजिक कार्य भी करेंगे।

राशिफल 2020 के अनुसार इस साल वृश्चिक राशि वालों को अपने परिवार की भलाई के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे जिनके लिए आपको साहस जुटाना पड़ेगा। जून के बाद का समय अच्छा रहेगा और परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा और आपके रिश्तेदारों से आपकी सुखद मुलाक़ात हो सकती है। इस साल आपके भाई-बहनों से आपका रिश्ता और प्रगाढ़ होगा।

शिक्षा

भविष्यफल 2020 के कथानुसार वृश्चिक राशि के स्टूडेंट्स के लिए ये साल थोड़ा संघर्षपूर्ण रहने वाला है और आपको बहुत मेहनत के बाद ही सफलता नसीब होगी। हालांकि वृश्चिक राशि के जो जातक तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस साल सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अपनी मेहनत बढ़ानी पड़ेगी।

शिक्षा राशिफल 2020 के कथानानुसार, 30 मार्च से 30 जून के बीच उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। इस दौरान उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। अध्यापन, फाइनेंस और कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान जो छात्र मन लगाकर पढ़ेंगे उन्हें नतीजे बहुत अच्छे मिलेंगे।

प्रेम संबंध

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार, यह साल वृश्चिक राशि के उन लोगों के लिए अच्छा साबित होगा जो सिंगल हैं, क्योंकि इस साल आपके जीवन में कोई शख्स ऐंट्री कर सकता है, जिससे लंबे समय तक आपके प्रेम संबंध रहने की उम्मीद है। कुछ लोगों को प्रेम जीवन में कठिन निर्णय भी लेने पड़ेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रेम संबंध में आगे बढ़ने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। अगर आप पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हैं तो अपने साथी को पूरा सम्मान और समर्थन दें, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इस साल कुछ लोग दोस्ती को प्यार में बदल सकते हैं और कुछ लोग प्यार को शादी में तब्दील कर सकते हैं.

प्रेम राशिफल 2020 की भविष्यवाणी के मुताबिक़ 13 मई से 25 जून के मध्य आपके प्रेम जीवन में कुछ गलतफहमी पैदा हो सकती है। इस दौरान आपको ठंडे दिमाग से फैसला लेना होगा और उसके बाद ही कोई निर्णय लेना होगा नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। जो लोग ब्रेकअप कर चुकें हैं उनके जीवन में उनका पुराना प्रेमी फिर से दस्तक दे सकता है। कुल मिलाकर देखें तो यह वर्ष आपके लिए संभावनाओं से भरा है जिसमें आप अपने प्रेमी से मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य

भविष्यकथन 2020 के मुताबिक़, वृश्चिक राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल सामान्य रहने की संभावना है। इस वर्ष आपको अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि महसूस होगी। इस साल आप खुद को फिट रखने के लिए योग और शारीरिक व्यायाम का भी सहारा ले सकते हैं। इस वर्ष के पहले माह के बाद आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आने शुरू होंगे, लेकिंन मई के माह में किसी पुरानी बीमारी की वजह से परेशानी हो सकती है. कुछ छोटी-मोती दिक्कतें जैसे आंतों का संक्रमण, पेट से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है लेकिन इसका कारण आपका गलत खान-पान होगा जिसे आप छोड़ दें तो आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। इसलिए घर के बाहर खाने से परहेज करें और अपनी दिनचर्या सुधारें। स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार, राहु की स्थिति आपको मानसिक परेशानियां दे सकती है लेकिन अपनी आंतरिक शक्ति के बलबूते आप हर मुश्किल परिस्थिति से निपट लेंगे। इस वर्ष आपको सिर्फ अपनी दिनचर्या सुधारने की सलाह दी जाती है, साथ ही फिट रहने के लिए योग और एक्सरसाइज का सहारा लें।

नीचे दिए गए उपायों की मदद से वृश्चिक राशि वाले साल 2020 को और बेहतर बना सकते हैं:

देशी घी का दिया जलाकर भगवान विष्णु की नियमित पूजा करें।

ब्राह्मण और भूखों को खाना खिलाएं।

सोने की अंगूठी में पुखराज लगाकर बृहस्पति वार को तर्जनी ऊँगली में पहनें।

सूर्य देव को जल चढ़ाएं

कुत्तों को रोटी खिलाएं

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। गणेशवाणी ज्योतिष संस्थान आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।