loader

June Horoscope

Aries

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए यह माह लाभ व उन्नतिकारक रहेगा । कोई नया कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं। मित्रों व् सगे-सम्बन्धियों की ओर से सहयोग प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यकलापों के कारण मान-प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी । स्वास्थ संबंधी समस्यों का शीघ्र समाधान करें तथा तनाव से बचने का प्रयास करें। आर्थिक क्षेत्र में आय के नवीन स्त्रोत खुलेंगे। कार्य क्षेत्र में पहले से रुके हुये कार्य बन सकते है। व्यवसायिक, साझेदार व् व्यापारिक सह्भागिताएं और गठबंधन आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे। भाइयों और अन्य परिजनों का सहयोग प्राप्त होता है। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। संत, गुरु आदि की कृपा की प्राप्ती के योग बने हुए है। पारिवारिक द्रष्टि से समय शुभ फलप्रद बना हुआ है। प्रेम-सम्बन्ध में भावनाओं तथा वाणी पर नियंत्रण रखें। दाम्पत्य सुख–सहयोग में वृद्धि होगी, कहीं घुमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। माह की 8, 9, 16, 17, 25, 26 तारीखों को सावधानी सावधानी वरतें।

Taurus

वृषभ राशि : आपके लिए यह माह शुभ-फलप्रद बना हुआ है। इन दिनों नवीन योजनायें निर्मित हो सकती है। स्वभाव में उग्रता के चलते रुचियों के विकास के भी अवसर आयेंगे, अत: सावधानी पूर्वक कार्य करें। महत्वपूर्ण कार्यो में संघर्ष बढ़ सकता है। विरोधी पक्ष आपसे द्वेष रखेंगे। अपनी कार्य योजनाओं को गुप्त बनाए रखें। भागदौड़ तथा तनाव स्थितियों के कारण छोटी–मोटी स्वास्थ्य समस्यायें आ सकती हैं। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगायें। कार्य-क्षेत्र में सघर्ष बढेगा।  अपने कार्य में निष्ठापूर्वक लगे रहें तथा अपने मन की बात किसी से न कहें। इन दिनों नवीन योजनायें बन सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह अनुकूल फलप्रद रह सकता है। प्रेम संबंधो में मनोबंछित सफलता मिलेगी तथा घुमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। पति-पत्नी के मध्य गलत-फहमियां होने से दाम्पत्य जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती है। माह में सावधानी रखने योग्य तारीखें : 1, 2, 10, 11, 28, 29 जून।

Gemini

मिथुन राशि : यह माह आपके लिए मिश्रित फलयुक्त रहेगा परन्तु पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध बेहतर है । अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास ही आपको शक्ती प्रदान करेगा। विरोधी पक्ष आपकी कमजोरियों का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य की द्रष्टि से समय श्रेष्ठ है। सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी तथा पूजा-पाठ, योग-ध्यान आदि क्रियाओं के प्रति रुझान बढेगा। धन-संपत्ति के मामलों में उतार-चढ़ाव की स्तिथि बनी हुई है। इस अवधि में आपको उधार देने से बचना चाहिए और सतर्कता बरतनी चाहिए। नौकरीपेशा और व्यवसाइयों के लिए यह समय माध्यम फलप्रद है। इन दिनों चिंतन मनन बढ़ा हुआ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय उत्तम फलप्रद है। इस समय कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन न करें। नौकरी में स्थानान्तरण होने के संकेत प्राप्त हो रहें हैं। अपनी प्रियतमा के साथ समय व्यतीत करने के मौके अधिक मिलेंगे। दाम्पत्य-सुख में कमी आयेगी। 3, 4, 12, 13, 21 व 22 जून को संभल कर रहें।

Cancer

कर्क राशि : यह माह आपके लिए अनुकूल फलदायक व लाभदायक है। आय में वृद्धि के योग बन रहें है, वहीँ दूसरी और किसी मनोकामना के पूर्ण होने के भी योग बन रहे है। विपरीत परिस्थितियों का धैर्यपूर्वक सामना करें और अपने विरोधियो की गतिविधियों पर ध्यान रखें। शारीरिक स्वास्थ जोड़ो के दर्द तथा चोट इत्यादि के साथ साथ पेट से सम्बंधित समस्या हो सकती है। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है। आर्थिक स्तिथि में मजबूती बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग को कैरियर और आजीविका सम्बन्धी मामलों में अनुकूलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में लोगों की बेवजह की राजनीति में न उलझें। आप द्रण संकल्प,  शक्ती और ऊर्जा से लबरेज है। पारिवारिक घनिष्टता, काम धंधे में जबरदस्त संतुष्टि, आत्मसम्मान, सफल और प्रतिष्ठित होने का सुख भी मिलेगा। प्रेम संबंधो में सावधानी बरतें। जीवन साथी की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार में कमी आ सकती है। इस माह 5, 6, 14, 15, 23 व 24 तारीख को सजगता जरूरी है।

Leo

सिंह  राशि : यह माह आपके लिए अनुकूल फलदायक है, हर्ष का अनुभव करेंगे। आय के अतिरिक्त स्त्रोतों का सर्जन भी होगा। स्वपराक्रम से धन भी अर्जित होगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से अपनी विपरीत परिस्थियों को अनुकूल बनाने में सफल होंगे। स्वास्थ अनुकूल रहेगा, मन प्रसन्न रहने से धर्म-कर्म में रूचि बड़ेगी तथा कहीं बहार घुमने भी जा सकते हैं। विध्यार्थियों के लिए समय उत्तम फलप्रद बना हुआ है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ती संभव है। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से परिस्थितियाँ मनमाफ़िक होने लगेंगी। व्यापारी वर्ग को कारोबारी मामलों में सफलता मिल सकती है। नवीन कारोबारी योजनायें बनने का योग है। आपकी सफलता दूसरों में इर्ष्या द्वेष या गुस्से का संचार कर सकती है। इस समय आपको पदोंन्नती से लाभ मिलने के योग है। प्रेम संबंधो में परस्पर मतभेद उभर सकते हैं। दाम्पत्य सुख सहयोग में वृद्धि होगी। माह की 8, 9, 16, 17, 25 व 26 जून विपरीत फलदायक हो सकती हैं।

Virgo

कन्या राशि : यह माह आपके लिए अनुकूल फलदायक व सकारात्मक रहेगा। परिवारीजनों के साथ समय व्यतीत होगा और इससे उत्साह में वृद्धि होगी। नवीन क्षेत्रों में विस्तार की योजनायें बनना संभव है। अपनी कार्यशैली को और सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। स्वास्थ उत्तम रहेगा। पूजा-पाठ, योग, ध्यान के प्रति रुझान बढ़ने से मानसिक शान्ति बढेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने से संचित धन में बढोत्तरी होगी। गुप्त शत्रु अपके कार्यो का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते है। नौकरीपेशा पेशा वर्ग के लिए समय उत्तम है कार्यालय में अनुकूल वातावरण बना रहेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग के साथ साथ सहकर्मियों का भी पर्याप्त सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधो में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तथा समस्याओं को अधिक ना बढने दें। अपने पारिवारिक मामलों  को स्वयं सुलझाने का प्रयास करें। माह की 1, 2, 10, 11, 27, 28 व 29 तारीखों को सावधानी वरतें।

Libra

तुला राशि : आपके लिए यह माह गृह-गोचर के अनुसार मिश्रित फलयुक्त रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढेगा। गुप्त शत्रुओ से सावधान रहें। स्वास्थ अनुकूल रहेगा, अत: सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। इष्ट मित्रो द्वारा सहयोग मिलेगा। संपत्ति सम्बन्धी रुके हुए कार्य बन सकते हैं। व्यवसायी वर्ग को इस अवधि में आपेक्षित सावधानी रखनी चाहिए। कार्यो में कुछ हद तक अवरोध रह सकता है, आप खिन्नता महसूस करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिये समय शुभ है। सरकारी मामलें भी सुलझने लगेंगे, हालांकि इस अधि में ट्रांसफर, पदौन्नति आदि के योग बन रहें है। घरेलु मामलें, पारिवारिक रिश्ते, बॉस, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवहार में आप व्यस्थ रहेंगे। आप भविष्य के लिए जोखिम भरे सुद्रण कदम उठाने हेतु उत्सुक रहेंगे। प्रेम संबंधो में संदेहास्पद स्तिथि से बचें । पारिवारिक द्रष्टि से समय अनुकूल है, दाम्पत्य सुख, सहयोग में वृद्धि होगी। माह में सावधानी रखने योग्य तारीखें  : 3, 4, 12, 13, 21, 22 जून।

Scorpio

वृश्चिक राशि : यह मास आपके लिए उतार-चढाव युक्त रहेगा। बनते-बनते कार्यो में रुकावटें आयेगी। ऐसा कोई कार्य ना करें जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा खराब हो। तनाव से बचें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्चो में वृद्धि के योग बन रहे है. घरेलु समस्यांए भी आपको परेशान कर सकती है। इन दिनों आपको स्वास्थ की ओर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। खानपान आदि में लापरवाही ना बरतें। व्यवसायियों के लिए समय परेशानिदायक बना हुआ है। साझेदारो अथवा अपने कर्मचारियों से सम्बंधित समस्या के कारण तनाव हो सकता है और व्यवसाय में गति लाभ पर प्रभाव पड़ सकता है। नौकारी करने वाले लोगों को अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा । अपने परिश्रम करने से लाभ होगा । अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ताल मेल बनाए रखें । प्रेम संबंधो में मन मुटाव आने के कारण दूरिया बढ़ सकती हैं, शांतीपूर्वक समाधान करें । दांपत्य जीवन में वृद्धी होगी । इस माह 5, 6, 14, 15, 22 व 23 तारीख को सजगता जरूरी है।

Sagittarius

धनु राशि : यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव युक्त, संघर्षपूर्ण रहेगा। विरोधी पक्ष की गतिविधिओ पर ध्यान रखें। अपने महत्वपूर्ण कार्यो पर ध्यान दें। लोगों के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। स्वास्थ सम्बन्धी समस्या बढ़ सकती है, थकावट, दर्द आदि समस्याए उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में किये गए प्रयासों में कुछ सफलता के संकेत अवश्य मिलेंगे। संपत्ति सम्बन्धी यह माह विशेष शुभ नहीं रहेगा। कार्य-क्षेत्र में सहकर्मियों के कारण अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नीतिगत रूप से निर्णय लेने से लाभ की संभावना रहेगी। इन दिनों किये गए कार्यों में काफी हद तक सफलता प्राप्ती के योग बन रहें है। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्नती, वेतन वृद्धि आदि मिल सकती है। प्रेम संबंधो में संदेहास्पद स्थिति से बचें तथा वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। अन्य लोगों की दखल के कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानिया बढ़ सकती है, सतर्क रखें। माह की 8, 9, 16, 17, 25 व 26 जून विपरीत फलदायक हो सकती हैं।

Capricorn

मकर राशि : यह माह विगत माह की तुलना में बेहतर बना हुआ है। अनुकूलताओं के चलते आप राहत का अनुभव करेंगे। इस माह आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमत्ता से विपरीत परिस्तिथियों को अनुकूल बनाने में सफल होंगे। स्वास्थ सम्बन्धी समस्याओं को अनदेखी ना करें। आय की अपेक्षा व्यय होने की संभावना अधिक हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करें अन्यथा संचित धन में कमी आ सकती है। कारोबारी वर्ग के लिए समय बेहतर फलप्रद है। पूर्व निरधारित योजनाओं का अब फल मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को शुभ समाचारों की प्राप्ती होगी। कार्यालय में बेहतर स्थितियाँ बनेंगी। पदोन्नति लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधो में परस्पर ताल-मेल बढेगा । समस्याओं के कारण दाम्पत्य जीवन में व्यस्थता बढेगी। धर्म-कर्म, पूजा-पाठ व दान से मन को शान्ति मिलेगी। माह की 1, 10, 18, 19, 27, 28 व 29 जून तारीखों को सावधानी सावधानी वरतें।

Aquarius

कुम्भ राशि : यह माह आपके लिए उन्नति-कारक रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहने के कारण सभी कार्यो को सकारात्मक रूप से करेंगे। इस माह बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आय-स्त्रोत्र में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक सुधार होगा । कार्य व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहें हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय माध्यम फलप्रद बना हुआ है। सहकर्मियों का आपको समय समय पर योगदान मिलता रहेगा। कार्याधिक्य के कारण आप तनाव-पूर्ण रहेंगे। पीठ पर छुरा घोंपने वाले के साथ सचेत रहें। कोई शुभ समाचार की प्राप्ती संभव है। संतान से सम्बंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधो में आने वाली परेशानिया कम होंगी तथा परस्पर भावनात्मक लगाव में वृधि होने से एक-दूसरे पर विश्वास बड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में पारिवारिक समस्याओ को एक दूसरे के साथ मिलकर सुलझाने की कोशिश करें । माह की 3, 4, 12, 21, 22 व 23 जून विपरीत फलदायक हो सकती हैं।

Pisces

मीन राशि : यह माह आपके लिए उत्तम फलप्रद बना हुआ है। समय उन्नतीकारक बना हुआ है। पारिवारिक द्रष्टि से समय शुभफल प्रद बना हुआ है। घर में कोई मांगलिक कार्य संभव हो सकता है। विरोधियो से सावधान रहें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। बीमारियों के प्रति सावधान रखें। किसी पर भी आवश्यकता से ज्यादा विशवास ना करें। अहंकार से बचें। जमापूंजी धन में वृद्धि होगी। संतान सम्बंधित किसी शुभ समाचार की प्राप्ती जो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उन्नातीकारक बना हुआ है। व्यवसाय की द्रष्टि से समय अनुकूल चल रहा है। आप अपने बुद्धि-चातुर्य और स्वाभाविक व्यवहारिक कार्य कुशलता से किसी महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर पाने में सफल होंगे। अहंकार से बचें। नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति हो सकती हैं। अपने प्रेमी जन के साथ मतभेद उभरने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। दाम्पत्य सुख बढेगा। इस माह 5, 6, 14, 15, 23 व 24 तारीख को सजगता जरूरी है।

Coming Soon

Download Our Astrology App From App Store And Play Strore

  • iphone
  • google

What Client Says